HomeKushinagarOpen meeting: ग्राम पंचायत में मनरेगा जागरुकता कार्यक्रम व ग्राम सभा की...

Open meeting: ग्राम पंचायत में मनरेगा जागरुकता कार्यक्रम व ग्राम सभा की गई खुली बैठक

Open meeting: ग्राम पंचायत में मनरेगा जागरुकता कार्यक्रम व ग्राम सभा की गई खुली बैठक

Riport : S. S. Singh

कुशीनगर /कोटवा बाजार: नेबुआ नौरंगिया बिकास खंड के ग्राम पंचायत सौरहा खुर्द मे

मनरेगा जागरुकता कार्यक्रम व ग्राम सभा की खुली बैठक(open meeting) की गई।

बैठक मे ग्रामीणो से बिकास कार्यो एवं सुझाव लेते हुए ग्रामीणों के समस्याओं को सुना गया।

ग्राम सभा सौरहा खुर्द के पंचायत भवन पर वृहस्पतिवार को खुली बैठक (open meeting) की गई

जिसकी अध्यक्षता डा. शम्भूनाथ गुप्ता ग्राम प्रधान ने किया। बैठक मे

ग्रामीणो ने बिधवा पेंशन, बृद्धा पेंशन,बिकलांग पेंशन, जल निकासी के लिए नाली निर्माण का मुद्दा उठाया

जिसे कार्यवाही मे अंकित कर हर हाल मे पुरा कराये जाने का भरोशा दिया गया।

चूकि छः पूरवो मे बिभक्त इस ग्राम सभा के मूल गांव मे प्राथमिक विद्यालय न होने से यहा के बच्चो को

दो किमी दूर जाना पड़ता है। अस्मस्मान पर मिट्टी भराई कराये जाने व दुबरहा गांव

जहा छव सौ की आबादी के बावजूद एक भी आशा बहुए उस गांव मे नही है।

जिससे महिलाएं काफी परेशान रहती है। यह मामला बैठक मे छाया रहा।

जिस पर ग्राम प्रधान शम्भुनाथ गुप्ता ने उक्त मागो को सम्बंधित से बात कर जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।

बैठक मे उपस्थित ग्राम पंचायत सचिव रामबिनय यादव ने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की

जानकारी ग्रामीणो को दिया। बैठक मे पंचायत सहायक सर्वेश कुशवाहा, रामनक्षत्र प्रसाद ,राजाराम पटेल, सरिता

देवी, गुलायची देवी, मीरा देवी, रामकुवर पटेल, श्रीभगवान दास, बबलू कुशवाहा,

अजीम अंसारी, सुशील गुप्ता, रामदेव यादव, सुलेमान मिया, आदि सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -