HomeLucknowbulldozer: खाली कराई जाएंगी जमीनें और मुक्त होगा कब्जा,यूपी के इस शहर...

bulldozer: खाली कराई जाएंगी जमीनें और मुक्त होगा कब्जा,यूपी के इस शहर में गरजेगा बुलडोजर

bulldozer: खाली कराई जाएंगी जमीनें और मुक्त होगा कब्जा,यूपी के इस शहर में गरजेगा बुलडोजर

bulldozer: योगी सरकार का बुलडोजर(bulldozer) फिर से गरजने के लिए तैयार है।

बुलडोजर(bulldozer) इस पर किसी के घर पर नहीं बल्कि जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए चलाया जाएगा।

इसकी प्रक्रिया सुहागनगरी कहे जाने वाले फिरोजाबाद में शुरू कर दी गई है।

नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के निर्देश पर नगर निगम की जमीन का चिन्हीकरण का कार्य शुरू कर दिया है।

चिन्हीकरण का कार्य समाप्त होने के बाद जल्द ही जमीन से कब्जा हटाने के लिए बुलडोजर (bulldozer) चलाने का कार्य शुरू होगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में नगर निगम अपनी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने एवं लावारिस जमीन पर

सौन्दर्यीकरण कराने का निर्णय लिया है। निगम की जमीनों का चिन्हीकरण का कार्य शुरू करा दिया है

कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल ने बताया है कि अभियान के तहत कई ऐसी

जमीनों का पता लगाया जा चुका है जिन पर कुछ दबंगों का कब्जा है।

ऐसे लोगों को जमीन खाली कराने संबंधी नोटिस दिए जाएंगे अगर उसके बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया

तो नगर निगम का बुलडोजर (bulldozer) चलेगा। ढोलपुरा के अलावा कई

नई आबादी वाले क्षेत्रों में नगर निगम की जमीन पर लोग अवैध रूप से

कब्जा किए हुए हैं जिसके चिन्हीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है।

नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने बताया कि नगर की सीमा में जो भी नगर निगम की जमीन है उसको जल्द ही अतिक्रमण

से मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू कराई जाएगी। जहां अतिक्रमण होगा उन पर बुलडोजर चलेगा।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -