HomeStateBJP Candidate List Gujarat: 160 उम्मीदवारों का भाजपा ने जारी की लिस्ट,...

BJP Candidate List Gujarat: 160 उम्मीदवारों का भाजपा ने जारी की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

BJP Candidate List Gujarat: 160 उम्मीदवारों का भाजपा ने जारी की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

BJP Candidate List Gujarat: गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की

पहली सूची जारी कर दी है। इसके तहत 160 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसका एलान किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोढ़िया सीट से

चुनाव लड़ेंगे। वहीं, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा को भी टिकट दिया गया है।

इनके अलावा मांडवी से अनिरुद्ध भाई, अंजार से त्रिकम भाई, गांधीधाम से मालती बेन, मोरबी से कांतिलाल और

कालवाड़ से वेगजी भाई को टिकट दिया गया है। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा को जामनगर नॉर्थ से चुनावी

मैदान में उतारा गया है। वहीं, जाम नगर ग्रामीण से राघव जी, महुआ से शिवाभाई और जैतपुर से जयेश भाई ताल ठोंकेंगे।

इन नेताओं ने किया चुनाव नहीं लड़ने का एलान

बता दें कि गुजरात भाजपा के कई नेताओं ने चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है।

इनमें नितिन पटेल, विजय रुपाणी सरकार के मंत्री मंडल में शिक्षा और राजस्व मंत्री रहे भूपेंद्र सिंह चुडासमा,

गृह राज्यमंत्री प्रदीपसिंह जडेजा, ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल शामिल हैं।

वहीं, भावनगर से विधायक और रुपाणी सरकार में मंत्री रहे विभावरी बेन दवे,

मंत्री कौशिक पटेल, वल्लभ काकड़िया और योगेश पटेल ने भी चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -