HomeUncategorizedउत्तर प्रदेश फ्री बोरिंग योजना: कैसे उठाएं लाभ? क्या-क्या लगेंगे कागजात और...

उत्तर प्रदेश फ्री बोरिंग योजना: कैसे उठाएं लाभ? क्या-क्या लगेंगे कागजात और क्या है प्रक्रिया, जानें सबकुछ

उत्तर प्रदेश फ्री बोरिंग योजना: कैसे उठाएं लाभ? क्या-क्या लगेंगे कागजात और क्या है प्रक्रिया, जानें सबकुछ

यूपी के लोगों के लिए योगी सरकार ने तमाम योजनाएं चला रखी हैं।

इन्हीं से एक है फ्री बोरिंग योजना। इस योजना के तहत लोगों को निशुल्क बोरिंग कराने का मौका मिलता है।

जिन लोगों के पास सिंचाई के लिए कोई साधन नहीं है या फिर गरीब है

ऐसे किसान खेतों में फसल सिंचाई के लिए इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

इसके तहत सरकार ऐसे लोगों को खुद के खेतों में पम्पसेट लगवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

सामान्य जाति के किसानों के पास कृषि के लिए अधिकतम दो हेक्टेयर भूमि होना अनिवार्य है।

हालांकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के किसानों के लिए भूमि की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। इस योजना

का लाभ लेने के लिए जरूरी कागजात चाहिए होते हैं, बिना उसके फ्री बोरिंग योजना का लाभ नहीं ले सकते।

कौन-कौन लोग योजना का उठा सकते हैं लाभ

  • आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना जरूरी है।

  • समान्य वर्ग के ऐसे किसान जिनके पास 0.2 हेक्टर या इससे ज्यादा कृषि योग्य भूमि हो।

  • यूपी राज्य के लघु एवं सीमांत वर्ग के सभी किसान आवेदन के पात्र होंगे।

  • उम्मीदवार जो किसी अन्य योजना के माध्यम से सिचाई सुविधा का लाभ ले रहे है, वह ही इसके पात्र होंगे।

क्या-क्या लगेंगे कागजात

जाति प्रमाण पत्र

आधार कार्ड

मोबाइल नंबर

आय प्रमाण पत्र

पासपोर्ट साइज फोटो

आयु प्रमाण पत्र

बैंक खाता पासबुक

भूमि संबंधित दस्तावेज (नवीनतम खतौनी 61 ख, खसरा)

फ्री बोरिंग योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया

सबसे पहले उम्मीदवार लघु सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पेज खुल जायेगा।

होम पेज पर नया क्या है के विकल्प पर क्लिक करें, आपके सामने कई विकल्प आ जायेंगे।

आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना है उसके बाद अगले पेज पर योजना हेतु

आवेदन पत्र के विकल्प मिलेंगे, यहाँ से हम आपको योजना हेतु

आवेदन पत्र डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

फॉर्म का प्रिंट निकालने के बाद आपको सभी सूचनाएं फॉर्म में सही-सही और ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होंगी।

उसके बाद आपको योजना संबंधित जरूरी दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न कर देने है।

फॉर्म को पूरी तरह से तैयार करने के बाद आपको खण्ड विकास अधिकारी,

तहसील या लघु सिंचाई विभाग कार्यालय में जाकर फॉर्म को जमा करवा देना है।

इस प्रकार आपकी यूपी फ्री बोरिंग योजना 2022 आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -