HomeUncategorized5g phone:16 नवंबर को लॉन्च होगा इतनी कम कीमत वाला सस्ता मोबाइल...

5g phone:16 नवंबर को लॉन्च होगा इतनी कम कीमत वाला सस्ता मोबाइल फोन, देखें कैसी होगी स्पेसिफिकेशन्स

5g phone:16 नवंबर को लॉन्च होगा इतनी कम कीमत वाला सस्ता मोबाइल फोन, देखें कैसी होगी स्पेसिफिकेशन्स

5g phone: ओपो से जुड़ी खबर कुछ ही दिनों पहले सामने आई थी कि कंपनी अपनी ‘ए’ सीरीज़ के

नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो OPPO A1 Pro 5G नाम के साथ लॉन्च होगा।

वहीं अब ओपो मोबाइल्स ने ओपो ए1 प्रो 5जी लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है।

OPPO A1 Pro 5G फोन 16 नवंबर को लॉन्च होगा। इन दिन यह ओपो 5जी फोन (5g phone) चीनी बाजार में

एंट्री लेगा जो बाद में अन्य बाजारों में दस्तक देगा। ओपो ए1 प्रो 5जी

लॉन्च से पहले इस फोन की कई स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुकी है।

OPPO A1 Pro 5G

ओपो ए1 प्रो 5जी लॉन्च डेट के साथ ही कंपनी ने फोन के टीज़र व पोस्टर भी शेयर करने शुरू कर दिए हैं।

सामने आई फोटोज़ से पता चला है कि OPPO A1 Pro 5G फोन में कर्व्ड ऐज़ डिस्प्ले दी जाएगी।

वहीं फोन के बैक पैनल पर ओवर कैमरा मॉड्यूल मौजूद रहेगा

जिसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 108 मेगापिक्सल का दिया जाएगा।

यह ओपो फोन भारतीय समयानुसार 16 नंवबर की दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर लॉन्च होगा।

OPPO A1 Pro 5G Specifications

सामने आए लीक्स के अनुसार ओपो ए1 प्रो 5जी फोन में 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी जाएगी।

यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी होगी जिसमें 10बिट कलर के साथ इन-डिस्प्ले

फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलेगी। टेक जगत में चर्चा है

कि यही फोन स्क्रीन कंपनी की आने वाली OPPO Reno 9 series में भी दी जाएगी।

OPPO A1 Pro 5G मोबाइल को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है

जो ऑक्टा-कोर प्रोसेसर प्रोसेसर पर रन करेगा। यह फोन तीन वेरिएंट्स में मार्केट में लॉन्च हो सकता है

जिनमें 6GB RAM, 8GB RAM और 12GB RAM के साथ

128GB, 256GB तथा 512GB storage ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं।

16 november OPPO A1 Pro 5g phone launch date know price and specifications

ओपो ए1 प्रो 5जी में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिए जाने की बात कही गई है

जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी दिया जा सकता है।

इसी तरह पावर बैकअप के लिए 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से

लैस 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने की जानकारी भी लीक में सामने आई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -