HomeUncategorizedabducted: कॉलेज से भाजपा नेता की भतीजी अगवा, खेत में पड़ा मिला...

abducted: कॉलेज से भाजपा नेता की भतीजी अगवा, खेत में पड़ा मिला छात्रा का बैग और यूनिफार्म

abducted: कॉलेज से भाजपा नेता की भतीजी अगवा, खेत में पड़ा मिला छात्रा का बैग और यूनिफार्म

abducted: बागपत जनपद के थाना बिनौली क्षेत्र के इंटर कॉलेज से एक भाजपा नेता की भतीजी

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इसकी सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया।

डॉग स्क्वायड के साथ कई थानों की फोर्स ने जंगल में कांबिंग की। पुलिस को एक खेत से छात्रा का बैग और

यूनिफार्म मिली है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अपहरण (abducted) कर मुकदमा दर्ज किया है।

बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा पड़ोस के गांव स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ती है।

छात्रा के ताऊ भाजपा नेता हैं। प्रतिदिन की तरह बुधवार सुबह साढ़े सात बजे छात्रा को उसकी मां

कॉलेज छोड़कर गई थी। करीब एक घंटे बाद कॉलेज प्रधानाचार्य ने छात्रा के

परिजनों को फोन कर जानकारी दी कि छात्रा बिना बताए कहीं चली गई है।

छात्रा के लापता होने की सूचना पर भाजपाइयों समेत काफी लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं एसपी नीरज जादौन,

एएसपी, सीओ, बिनौली, सिंघावली अहीर व बालैनी थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया

और जानकारी ली। पुलिस अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -