HomeUncategorizedDoctor :पत्नी की जिद के आगे हारा डॉक्टर पति, बोला-आगे से नहीं...

Doctor :पत्नी की जिद के आगे हारा डॉक्टर पति, बोला-आगे से नहीं देखूंगा महिला मरीज, जानें पूरा मामला

Doctor :पत्नी की जिद के आगे हारा डॉक्टर पति, बोला-आगे से नहीं देखूंगा महिला मरीज, जानें पूरा मामला

doctor: यूपी के आगरा में एक डॉक्टर का पेशा ही उसके घर का कलेश बन गया।

पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। एक दिन महिला डॉक्टर पति का घर छोड़कर चली गई।

बात इतनी से भी नहीं बनी तो मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा।

पत्नी का आरोप था कि उसका पति महिला मरीजों को देखता है।

पत्नी की जिद के आगे डॉक्टर पति भी हार गया। डॉक्टर पति को

पत्नी की शर्त माननी पड़ी। इसके बाद पत्नी साथ चलने को राजी हुई।

दोनों की शादी दो वर्ष पहले हुई है। पति का क्लीनिक धौलपुर में है।

वह अक्सर वहीं रुक जाते हैं जबकि पत्नी चाहती थी कि वह शहर में रहकर ही अपना क्लीनिक खोलें।

पति इसके लिए तैयार नहीं हुआ। उनका कहना था कि क्लीनिक

वहां पर अच्छा चल रहा है। जिस पर पत्नी ने उनके साथ चलकर रहने को कहा।

पति इसके लिए भी राजी नहीं हुआ। इस बीच पत्नी को पता चला पति के क्लीनिक पर

महिला मरीजों की संख्या ज्यादा होती है। जिससे उन्हे पति पर शक हो गया।

उन्होंने पति से महिला मरीजों को देखने के लिए अलग से सहायक रखने को कहा।

जिससे कि पति क्लीनिक की जिम्मेदारी उस पर भी छोड़ सकें।

पति ने इसे अनसुना कर दिया जिससे पत्नी नाराज होकर मायके चली आई।

एक महिला सहायक रखने की रखी शर्त

दंत चिकित्सक पति और उनकी पत्नी का विवाद पुलिस के पास पहुंच गया।

मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचने पर पत्नी ने शर्त रख दी कि पति महिला मरीज को नहीं देखेंगे।

एक महिला सहायक रखेंगे। पत्नी का शक दूर करने के लिए पति राजी हो गए।

पति-पत्नी के बीच सुलह हो सकी। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के

बाद पांच जोड़ों में सुलह हुई। जबकि इतने ही मामलों में प्राथमिकी के आदेश हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -