HomeUncategorizedFarmer: क्या अब तक नहीं आया पीएम किसान 12वीं किस्त का पैसा?...

Farmer: क्या अब तक नहीं आया पीएम किसान 12वीं किस्त का पैसा? परेशान ना हों, सरकार ने दी यह बड़ी जानकारी

Farmer: क्या अब तक नहीं आया पीएम किसान 12वीं किस्त का पैसा? परेशान ना हों, सरकार ने दी यह बड़ी जानकारी

Farmer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत 12वीं किस्त जारी कर दी है.

इसी के साथ किसानों के खाते में 12वीं किस्त के 2000 रुपये आने शुरू हो गए हैं.

पीएम किसान (Farmer) योजना की 12वीं किस्त का पैसा इस बार करीब 2.62 करोड़ किसान के खाते में नहीं आई है.

हालांकि, इन किसानों को निराश होने की जरूरत नहीं है. जिन किसानों को अभी तक

पीएम किसान(Farmer) की 12वीं किस्‍त नहीं मिली है, उनके खातों में 30 नंवबर तक पैसे डाले जाएंगे.

केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पैसा नहीं मिला है

तो तुरंत केंद्रीय कृषि मंत्रालय से इसकी शिकायत कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया.

कहां और कैसे करें शिकायत?

– अगर आपके अकाउंट में 2000 रुपये नहीं आए हैं तो आपको

सबसे पहले अपने क्षेत्र के लेखपाल और कृषि अधिकारी से संपर्क करें.

– अगर ये लोग आपकी बातें नहीं सुनते हैं या इसके बाद भी खाते में

रुपये नहीं आते हैं तो आप इससे जुड़ी हेल्पलाइन पर भी फोन कर सकते हैं.

– आपको बता दें कि ये डेस्क (PM-KISAN Help Desk) सोमवार से शुक्रवार तक खुला होता है.

– इसके अलावा आप ई-मेल (Email) pmkisan-ict@gov.in पर भी संपर्क कर सकते हैं.

– अगर फिर भी काम न हो तो नंबर 011-23381092 (Direct HelpLine) पर फोन करें.

कृषि मंत्रालय में करें शिकायत

कृषि मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, अगर किसी लाभार्थी किसान के

बैंक अकाउंट में पैसा नहीं पहुंच रहा है तो इसका समाधान तुरंत किया जाएगा.

किसान के खाते में पैसा पहुंचा नहीं है या फिर कोई टेक्निकल दिक्कत है तो उसे हर हाल में ठीक किया जाएगा.

ऐसे भी कर सकते हैं संपर्क

आप इस योजना का स्टेटस घर बैठे आसानी से चेक कर सकते हैं और अप्लाई भी कर सकते हैं.

आप इस योजना के वेलफेयर सेक्शन  में संपर्क कर सकते हैं.

दिल्ली में इसका फोन नंबर है 011-23382401, जबकि ई-मेल आईडी (pmkisan-hqrs@gov.in) है.

मंत्रालय से संपर्क करने की भी मिलती सुविधा (Agriculture ministry helpline numbers)

PM किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266

PM किसान हेल्पलाइन नंबर:155261

PM किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401

PM किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606

PM किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -