HomeUncategorizedFarmer : आपकी भी अटकी है पीएम किसान की 12वीं किस्त? ऐसे...

Farmer : आपकी भी अटकी है पीएम किसान की 12वीं किस्त? ऐसे मिलेगा पैसा, सरकार ने दी बड़ी जानकारी

farmers: आपकी भी अटकी है पीएम किसान की 12वीं किस्त? ऐसे मिलेगा पैसा, सरकार ने दी बड़ी जानकारी

farmers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना (PM Kisan Ypjana) के तहत 12वीं किस्त जारी कर दी है

और इसी के साथ किसानों के खाते में 12वीं किस्त के 2000 रुपये आने शुरू हो गए हैं.

लेकिन इस बार पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त का पैसा करीब 2.62 करोड़ किसान के खाते में नहीं आया है.

लेकिन इन किसानों को अब निराश होने की जरूरत नहीं है, सरकार ने इनके लिए बड़ी जानकारी दी है,.

सरकार ने दी बड़ी जानकारी

अगर आप भी केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान

सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme 2022) के लाभार्थी हैं

और आपको इस योजना के तहत 12वीं क़िस्त के तहत पैसा नहीं मिला है

तो तुरंत केंद्रीय कृषि मंत्रालय (Ministry of Agriculture) से इसकी शिकायत कर सकते हैं.

जिन किसानों को अभी तक पीएम किसान की 12वीं किस्‍त नहीं मिली है,

उनके खातों में 30 नंवबर तक पैसे डाले जाएंगे. आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया.

कहां और कैसे करें शिकायत?

– अगर आपके अकाउंट में 2000 रुपये नहीं आए हैं तो आपको सबसे

पहले अपने क्षेत्र के लेखपाल और कृषि अधिकारी से संपर्क करें.

– अगर ये लोग आपकी बातें नहीं सुनते हैं या इसके बाद भी खाते में

रुपये नहीं आते हैं तो आप इससे जुड़ी हेल्पलाइन पर भी फोन कर सकते हैं.

– आपको बता दें कि ये डेस्क (PM-KISAN Help Desk) सोमवार से शुक्रवार तक खुला होता है.

– इसके अलावा आप ई-मेल (Email) pmkisan-ict@gov.in पर भी संपर्क कर सकते हैं.

– अगर फिर भी काम न हो तो नंबर 011-23381092 (Direct HelpLine) पर फोन करें.

कृषि मंत्रालय में इस तरह करें शिकायत

अगर किसी लाभार्थी किसान के बैंक अकाउंट में Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Scheme का पैसा

नहीं पहुंच रहा है तो इसका समाधान तुरंत किया जाएगा. किसान के खाते में पैसा पहुंचा नहीं है

या फिर कोई टेक्निकल दिक्कत है तो उसे हर हाल में ठीक किया जाएगा.

यहां भी कर सकते हैं संपर्क

आप घर बैठे आसानी से इस योजना का स्टेटस चेक कर सकते हैं

और अप्लाई भी कर सकते हैं. इसके लिए आप वेलफेयर सेक्शन (Farmer’s Welfare Section) में संपर्क कर

सकते हैं. दिल्ली में इसका फोन नंबर है 011-23382401, जबकि ई-मेल आईडी (pmkisan-hqrs@gov.in) है.

मंत्रालय से संपर्क करने की भी मिलती सुविधा (Agriculture ministry helpline numbers)

PM किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266

PM किसान हेल्पलाइन नंबर:155261

PM किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401

PM किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606

PM किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -