HomeUncategorizedPaytm stock ने अब तक नहीं कराया मुनाफा, विदेशी निवेशक भी छोड़...

Paytm stock ने अब तक नहीं कराया मुनाफा, विदेशी निवेशक भी छोड़ रहे साथ!

Paytm stock ने अब तक नहीं कराया मुनाफा, विदेशी निवेशक भी छोड़ रहे साथ!

paytm stock : पिछले साल नवंबर महीने में ही Paytm के आईपीओ की लॉन्चिंग हुई थी।

वहीं, 17 नवंबर को स्टॉक की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई। हालांकि,

आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशक करीब एक साल बाद भी नुकसान में हैं।

अब विदेशी निवेशक भी Paytm stock से शेयर बेचकर बाहर निकल रहे हैं।

बेच रहे शेयर: इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) ने

Paytm आईपीओ के बाद एक साल से भी कम समय में 2.97 करोड़ शेयर या अपनी हिस्सेदारी

का 44% छोड़ दिया है। Paytm की जब शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई थी

तब 127 विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के पास कंपनी के 6.71 करोड़

शेयर थे, जो शेयरधारकों के 10.37% का प्रतिनिधित्व करते थे।

अब 88 रह गए एफपीआई: सितंबर शेयरधारिता पैटर्न से पता चलता है कि विदेशी निवेशकों ने

अपनी 44% हिस्सेदारी बेची है और अब केवल 3.74 करोड़ शेयरों के मालिक हैं।

वहीं, एफपीआई की संख्या भी 127 से घटकर 88 रह गई है।

जानकारी के मुताबिक मॉर्गन स्टेनली एशिया (सिंगापुर) का नाम शेयरधारकों की सूची से गायब है।

इसकी आईपीओ के दौरान कंपनी में 1.21% हिस्सेदारी थी। यह संभव है

कि अब मॉर्गन का स्वामित्व 1% से नीचे गिर गया हो। हालांकि,

रिटेल शेयरहोल्डर्स और म्यूचुअल फंडों ने पेटीएम में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है।

लिस्टिंग के बाद से ही नुकसान: बता दें कि Paytm के शेयर 2,150 रुपये के इश्यू प्राइस पर बेचे गए,

जो लिस्टिंग के बाद इस स्तर को छु नहीं सका है। अपने आईपीओ इश्यू प्राइस की तुलना में

Paytm का स्टॉक 70% से अधिक गिर चुका है। वर्तमान में शेयर का भाव 641.50 रुपये है,

जो एक दिन पहले के मुकाबले 0.31% नुकसान को दिखाता है। कंपनी का मार्केट कैपिटल भी 42 हजार करोड़ रुपये का है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -