HomeUncategorizedSlap:महिला सांसद को मारा थप्पड़, पार्लियामेंट में हाथापाई, कुर्सियां भी चलीं

Slap:महिला सांसद को मारा थप्पड़, पार्लियामेंट में हाथापाई, कुर्सियां भी चलीं

Slap:महिला सांसद को मारा थप्पड़, पार्लियामेंट में हाथापाई, कुर्सियां भी चलीं

Slap: पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल की संसद में बीते दिनों खूब हंगामा हुआ।

इस दौरान एक पुरुष सांसद ने बजट सत्र के दौरान सत्ताधारी दल बीबीवाई की महिला सांसद को थप्पड़ मार दिया।

थप्पड़ (slap) मारने वाले सांसद का नाम है मास्टा सैंब और वह विपक्ष के सांसद हैं।

वह चलती संसद में महिला सांसद एमी डिआए निबी के पास पहुंचे और

उन्हें थप्पड़ मारा। इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/danielmarven/status/1598632121802797057?s=20&t=39QsNW9L46S7OJ6DwDPVEA

हाथापाई भी खूब हुई

यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। इसके बाद सांसदों के बीच जमकर हाथापाई हुई।

इस दौरान निबी को उन्हें थप्पड़ मारने वाले सांसद के ऊपर कुर्सी फेंकते भी देखा जा सकता है।

हालांकि इसके बाद वह खुद भी गिर जाती हैं। वहीं, कुछ सांसद लड़ाई के दौरान बीच-बचाव करते भी देखे जा सकते

हैं। एक सदस्य की असंदीय टिप्पणियों के बाद सेशन को सस्पेंड कर दिया गया।

निबी ने की थी आध्यात्मिक नेता की आलोचना

स्थिति तब खराब हुई जब निबी ने एक आध्यात्मिक नेता की आलोचना की।

इसके बाद सैंब ने इस बात की शिकायत प्रेसीडेंट से करनी शुरू की। निबी ने इसका मजाक उड़ाया।

साथ ही यह भी जाहिर किया कि उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है।

यह देखकर सैंब ने अपना आपा खो दिया और निबी को मारने दौड़ पड़े।

सत्ता और विपक्ष के बीच जुलाई में हुए चुनाव के बाद से ही हालात तनावपूर्ण हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -