HomeCrimeअपनी सहेली से मिलने गयी 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

अपनी सहेली से मिलने गयी 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

अपनी सहेली से मिलने गयी 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

शहर के एकता विहार नजदीक साई मंदिर की रहने वाली 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मामला दो दिन पहले का है।

युवती अपनी सहेली से मिलने के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

अब मां ने चांदनी बाग थाना पुलिस को शिकायत देकर लापता बेटी को ढूंढ निकालने की गुहार लगाई है।

मां ने शिकायत में बताया कि वह मध्य प्रदेश के जिला महू की रहने वाली है।

हाल में एकता विहार कालोनी में रहती है। उसके छह बच्चे हैं। 18 साल की बेटी 15 अगस्त को दोपहर 11 बजे के करीब घर से अपनी सहेली मुस्कान के पास गई थी,

लेकिन कई घंटे बाद भी वापस नहीं लौटी। उसने आस पास की कालोनी, शहर व रिश्तेदारी में तलाश की, पर कोई पता नहीं चल पाया।

वहीं विद्यानंद कालोनी से 19 वर्षीय युवती लापता हो गई। 15 दिन बाद भी उसका सुराग नहीं चल सका है।

युवती की मां बीमारी के चलते दिल्ली अस्पताल में भर्ती है। युवती की मौसी ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

इसके अलावा चांदनी बाग एरिया से भी एक विवाहिता मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।

पति ने हर जगह तलाश के बाद पुलिस को शिकायत देकर पत्नी को ढूंढ निकालने की गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -