HomeCrimeThe gap between living and dying in love vows: इश्क में जीने-मरने...

The gap between living and dying in love vows: इश्क में जीने-मरने की कसमें खाने के बाद बने थे पति पत्नी, क्यों खाया जहर?

The gap between living and dying in love vows: इश्क में जीने-मरने की कसमें खाने के बाद बने थे पति पत्नी, क्यों खाया जहर?

The gap between living and dying in love vows:इश्क में जीने-मरने की कसमें खाने वाला जोड़ा प्यार

के बाद शादी के बंधन में बंधा, अभी चंद दिन ही गुजरे थे कि नई नवेली दुल्हन ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी,

जिसके बाद पति ने भी जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की.

फिलहाल, पति का इलाज अस्पताल में चल रहा है. जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

वहीं, मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि दहेज न देने की वजह से जबरन पति ने उनकी बेटी को

जहर पिलाकर मार दिया. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में

जुटी हुई है. पूरा मामला बिजनौर के भोगपुर इलाके का है.

यह भी पढ़े: कुशीनगर /खड्डा :ग्राम सभा गुलहरिहा में नाली के विवाद को लेकर कलीमुल्लाह की गई जान..? 

वीरेंद्र पड़ोसन से करता था प्यार

आपके बता दें कि पिछले कई सालों से वीरेंद्र सिंह पड़ोस की रहने वाली नीलम कौर से बेहद प्यार करता था.

दोनों का प्यार खूब परवान चढ़ा. हालांकि, इस रिश्ते को लेकर नीलम के घर वाले रजामंद नहीं थे,

जिसकी वजह से कई बार दोनों की शादी को लेकर गांव में पंचायत भी की गई.

जब दोनों नहीं माने तो प्रेमी-प्रेमिका की शादी करा दी गई. अभी शादी के महज दस दिन ही हुए थे कि बीती रात नई

नवेली दुल्हन ने घर में रखे जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया.

फिर क्या था नीलम के पति वीरेंद्र सिंह ने भी जहर खा लिया, जिसके बाद नीलम की मौके पर ही मौत हो गई.

जबकि, वीरेंद्र की नाजुक हालत को देखते हुए आनन-फानन में उसे

काशीपुर उत्तराखंड अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.

घटना से बढ़ापुर के भोगपुर में मचा हड़कंप

आपके बता दें कि पूरे मामले में मृतक महिला के रिश्तेदार की माने तो वीरेंद्र उनकी बेटी से दहेज के लिए

मारपीट कर रहा था, जिसकी वजह से जबरन वीरेंद्र ने नीलम को जहर देकर मार दिया.

इस घटना से बिजनौर के थाना बढ़ापुर के भोगपुर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

यह भी पढ़े: Narendra Modi government at the center: अब इन दो बड़ी सरकारी कंपनियों को बेच रही सरकार, शुरू हुई बिक्री प्रक्रिया

मामले में एसपी देहात ने दी जानकारी

इस मामले में एसपी देहात बिजनौर राम अर्ज ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मिली

तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. बावजूद इसके पुलिस अलग-अलग एंगल से

जांच पड़ताल कर रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -