HomeKushinagarकुशीनगर :अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने थाना खड्डा पर आयोजित...

कुशीनगर :अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने थाना खड्डा पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की फरियाद

कुशीनगर :अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने थाना खड्डा पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की फरियाद

कुशीनगर जनपद में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने थाना खड्डा पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना।

तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर

शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया ।

अपर पुलिस अधीक्षक नेे पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया  कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का

गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया

जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा

सके। इसके अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी कसया पीय़ूषकान्त राय ने थाना कसया पर,

क्षेत्राधिकारी खड्डा ने थाना रामकोला पर, क्षेत्राधिकारी सदर कुन्दन कुमार सिंह ने

थाना को0 पडरौना पर एवं क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज ने थाना तमकुहीराज पर

एवं समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्ष नै अपने-अपने थानों पर फरियादियों की समस्याओं को सुना ।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -