HomeCrimeTechnic:एक महीने बाद हुआ खुलासा, पति-पत्नी की लड़ाई ठीक करने नाम पर...

Technic:एक महीने बाद हुआ खुलासा, पति-पत्नी की लड़ाई ठीक करने नाम पर तांत्रिक ने महिला से किया रेप, फिर.. 

Technic:एक महीने बाद हुआ खुलासा, पति-पत्नी की लड़ाई ठीक करने नाम पर तांत्रिक ने महिला से किया रेप, फिर..

Technic: विदिशा के लटेरी थाना क्षेत्र की 26 वर्ष की विवाहित महिला का अपने ही पति से लगातार

विवाद चल रहा था. इस विवाद के हल को लेकर महिला तांत्रिक के पास पहुंची

और तांत्रिक ने महिला से जिंद बाबा मिलने आएंगे ऐसा कहकर उसके अपने घर ले गया.

उसके बाद घर ले जाकर महिला के साथ जबरन बलात्कार कर दिया.

पीड़ित महिला का कहना है कि एक माह तक उसे डरा धमका कर

इस प्रकार की घिनौनी हरकत को अंजाम दिया गया लेकिन परेशान होकर पीड़ित महिला

अब थाने पहुंची और पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी 45 साल की तांत्रिक(Technic) शैतान मालवीय को

गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ करके उसको कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है.

एक महीने पुराना मामला

पति-पत्नी की आपसी कलह का अंजाम इतना घिनौना होगा कि इस बात का

इल्म दुष्कर्म का शिकार पीड़ित महिलाओं को भी नहीं था. दरअसल

ये सनसनीखेज मामला लटेरी थाना अंतर्गत देखने का है. लटेरी थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय महिला से

45 वर्षीय आरोपी ने झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है.

जानकारी के मुताबिक घटना करीब 1 महीने पुरानी है और पिछले एक माल से

आरोपी तांत्रिक शैतान मालवीय उसे डराता-धमकाता रहा. आखिरकार

परेशान होकर महिला ने थाने की शरण ली तब कहीं पूरा मामला सामने आया है.

जिंद बाबा मिलने आएंगे

पीड़िता का कहना है की झाड़-फूंक और तांत्रिक क्रिया के नाम पर

इस तांत्रिक बाबा ने 1 सितंबर को मुझे अपने घर पर बुलाया था और वहां मेरे पति को अपने ही घर में

छोड़कर मेरे साथ पूजा पाठ के नाम पर मेरे गृह निवास पर पहुंचा और कहने लगा कि तुम एक कमरे में आ जाओ.

वहां तुमसे जिंद बाबा मिलना चाहते हैं और इसी नाम पर उसके साथ बलात्कार किया गया.

पुलिस ने आरोपी तांत्रिक(Technic) शैतान मालवीय को जो 45 वर्ष का है उसे गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी को किया गिरफ्तार

पीड़ित महिला का कहना है कि उसकी अपने पति से विवाद चल रहा था.

जिसके चलते उसने तांत्रिक का सहारा लिया. इसी दौरान तांत्रिक क्रिया का सहारा लेकर

आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक करीब एक महीने पहले आरोपी ने

महिला के घर में बंद कमरे में पूजा पाठ कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया

और एक महीने तक महिला को डरा धमका कर रखा. आखिरकार आरोपी से परेशान होकर महिला

लटेरी थाने पहुंचकर थाना प्रभारी काशीराम कुशवाहा को अपने साथ हुए

घटनाक्रम के बारे में बताया मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी काशीराम कुशवाहा ने आरोपी के खिलाफ धारा

376 सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश

शुरू कर दी और कड़ी मेहनत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -