HomeUttar Pradeshदो बच्चों की मां के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

दो बच्चों की मां के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट:-तारकेश्वर दूबे

नेबुआ नौरंगिया (कुशीनगर)

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ युवक द्वारा जबरन दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पीड़िता के अनुसार उसके पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। 24 अक्टूबर की दोपहर उसके बच्चे स्कूल गए हुए थे। इसी दौरान वह घर में अकेली थी। आरोप है कि दूसरे गांव का एक युवक जबरन उसके घर में घुस आया। युवक ने महिला का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की और थप्पड़ भी मारे।

घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी और आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।घटना को लेकर गांव में भी चर्चा बनी हुई है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि महिला की तहरीर की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -