HomeCrimeFecbook Honey Trap:फेसबुक पर पाकिस्तानी ए़जेंट के प्यार में फंसा जवान, ऐसे...

Fecbook Honey Trap:फेसबुक पर पाकिस्तानी ए़जेंट के प्यार में फंसा जवान, ऐसे बनाया था शिकार

Fecbook Honey Trap:फेसबुक पर पाकिस्तानी ए़जेंट के प्यार में फंसा जवान, ऐसे बनाया था शिकार

Fecbook Honey Trap: दिल्ली के सेना भवन में काम करने वाला चौथी श्रेणी का कर्मचारी

रवि प्रकाश मीणा हनी ट्रैप का शिकार हो गया. उसको पता ही नहीं चला की जिस लड़की से वो प्यार करने लगा था

वो एक पाकिस्तानी एजेंट है. उस लड़की की प्यार भरी चिकनी चुपड़ी बातों में आकर जवान ने सेना की खुफिया

जानकारी उस लड़की से शेयर कर दी. फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

बता दें कि हनी ट्रैप(Fecbook Honey Trap) का शिकार हुआ जवान रवि प्राकाश मीणा (31) सेना भवन में फोर्थ

क्लास कर्मचारी था.वह राजस्थान में करौली जिले के सपोटारा के रहने वाला है.

उसकी संदिग्ध गतिविधियों के चलते वो एजेंसियों के रडार पर आ गया था.

इसी अक्टूबर के पहले हफ्ते में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. रवि पर इल्जाम है

कि उसने भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील एवं रणनीतिक जानकारी

उस हसीना के साथ साझा की, जो कि एक पाकिस्तानी एजेंट थी.

मामाले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि रवि प्रकाश मीणा फेसबुक के जरिये एक युवती का दोस्त बन गया था.

फिर वह उसके प्यार में पागल हो गया था. लड़की उसे इस्तेमाल करती रही

और वो दिवानों की तरह उसकी बातें मानता रहा. पाकिस्तानी

एजेंसी आईएसआई की जासूस लड़की ने उससे कई अहम जानकारियां हासिल कर लीं.

बता दें कि 2017 से अबतक 35 लोग हनी ट्रैप मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं.

रवि 25वां शख्स है, जिसने पाकिस्तानी एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) एजेंट के

हनी ट्रैप(Fecbook Honey Trap) में फंसकर संवेदनशील जानकारी उसके साथ शेयर की.

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी एजेंट लड़की ने खुद को पश्चिम बंगाल में तैनात भारतीय सेना की अधिकारी अंजलि

तिवारी के तौर पर रवि प्रकाश से दोस्ती की थी. एजेंट लड़की ने रवि को

अपने जाल में ऐसा फंसाया कि उसे अब तक विश्वास नहीं हो रहा है कि वो एक पाकिस्तानी एजेंट थी.

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (खुफिया) उमेश मिश्रा ने उसकी गिरफ्तारी के बाद बताया था

कि मीणा महिला के साथ सेना संबंधी गोपनीय और रणनीतिक जानकारी शेयर कर रहा था.

डीजीपी (इंटेलिजेंस) मिश्रा ने बताया था कि महिला एजेंट ने मीणा को अपने प्यार के जाल में फंसाया

और पैसे का लालच देकर सामरिक महत्व के वर्गीकृत दस्तावेज मांगे थे.

रवि ने सारे खुफिया दस्तावेज सोशल मीडिया के जरीए शेयर किए थे. इसके बदले में उसके बैंक खाते में पैसे डाले गए थे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -