HomeBiharMeteorology: आज से बदलेगा मौसम, पछुआ हवा बढ़ाएगी ठंड, बारिश को लेकर...

Meteorology: आज से बदलेगा मौसम, पछुआ हवा बढ़ाएगी ठंड, बारिश को लेकर ये रहा केंद्र का पूर्वानुमान

Meteorology: आज से बदलेगा मौसम, पछुआ हवा बढ़ाएगी ठंड, बारिश को लेकर ये रहा केंद्र का पूर्वानुमान

Meteorology:बिहार में दो दिनों बाद मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव दिखने की उम्‍मीद है।

उम्‍मीद है कि सोमवार तक राज्‍य में ठीक-ठाक ठंड पड़ने लगेगी। पटना के मौसम विज्ञान (Meteorology) केंद्र ने बताया है

कि ऐसा पछुआ हवा के कारण होगा। फिलहाल राजधानी समेत पूरे प्रदेश में उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह बना हुआ है।

आज से तेज होगी पछुआ हवा की गति

उत्‍तर पछुआ हवा के कारण अगले दो दिनों में पारे में दो से चार डिग्री गिरावट की संभावना है।

मौसम विज्ञानी की मानें तो शनिवार से प्रदेश में पछुआ हवा की गति में थोड़ी वृद्धि आएगी।

इसके फलस्वरूप प्रदेश के दक्षिण पश्चिम भागों में इसका असर देखने को खूब मिलेगा।

मौसम विज्ञानी की मानें तो शनिवार से पछुआ के प्रवाह में तेजी आएगी।

  •  पटना समेत बिहार के पारे में दो से चार डिग्री की गिरावट
  • 15.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबौर प्रदेश का ठंडा शहर
  •  19.2 डिग्री सेल्सियस राजधानी का न्यूनतम तापमान

पांच दिनों तक बारिश के आसार नहीं

बिहार का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बने रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान (Meteorology) केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को वाल्मीकि नगर, पूर्वी चंपारण, सिवान एवं मुजफ्फरपुर को

छोड़ राजधानी समेत शेष जिलों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।

वहीं, 15.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबौर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा,

जबकि राजधानी का न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री वृद्धि के साथ 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान

पटना 19.2

गया 15.4

औरंगाबाद 17.4

रोहतास 17.5

नवादा 17.1

शेखपुरा 18.5

भागलपुर 19.1

सबौर 15.0

पूर्वी चंपारण 17.8

मुजफ्फरपुर 20.6

पूर्णिया 18.8

कटिहार 18.6

समस्तीपुर 17.0

जमुई 17.2

सीतामढ़ी – 17.8

(न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

कई जिलों में तापमान सामान्‍य से अधिक

बिहार के कई जिलों के न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी (Meteorology) की मानें तो 15 नवंबर के बाद से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने के

साथ पारे में भारी गिरावट होने से ठंड में वृद्धि होगी। ग्रामीण व शहरी

इलाकों में सुबह व रात के दौरान धुंध की स्थिति बने रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -