पति और तीन बच्‍चों को छोड़ आटो वाले संग चली गई थी महिला, प्‍यार का बुखार उतरा तो हो गया यह कांड

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

पति और तीन बच्‍चों को छोड़ आटो वाले संग चली गई थी महिला, प्‍यार का बुखार उतरा तो हो गया यह कांड

जनपद के सारण की एक महिला अपने सीधे-सादे पति को धोखा देकर दूसरे गांव के युवक के साथ संबंध बना ली।

पति ने इसका विरोध किया, तो वह अपने मायके चली गई। बाद में वह अपने प्रेमी के साथ ही रहने लगी।

- Advertisement -
- Advertisement -

प्रेमी के चक्‍कर में उसने अपने तीन बच्‍चों की भी फिक्र नहीं की।

आटो चलाने वाले प्रेमी के चक्‍कर में महिला ने अपना बसा-बसाया परिवार बर्बाद कर दिया।

अब महिला का जो हश्र हुआ है, वह रिश्‍तों को ठोकर मारकर मनमानी करने वालों के लिए एक सबक है।

पांच साल पहले हुई थी शादी

मामला सारण (छपरा) जिले के नगरा ओपी क्षेत्र के एक गांव का है। महिला की शादी करीब पांच साल पहले हुुई थी।

करीब साल पहले उसका अपने पति राहुल राम (काल्‍पनिक नाम) के साथ विवाद हो गया।

दरअसल, महिला का पति कमाने के लिए बाहर रहता है। इस बीच उसकी पत्‍नी आटो चालक मिठु दूबे के चक्‍कर में पड़ गई।

इस बीच राहुल को अपनी पत्‍नी के बदचलन होने का पता चला तो घर में विवाद हो गया और मामला थाना तक पहुंच गया।

पत‍ि और बच्‍चों के साथ नहीं रहना चाहती थी

नगरा के तत्कालीन ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार दोनों को थाने लाए थे।

थाने में महिला ने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया था और वहां अपने बच्चों को भी अपने साथ नहीं रखना चाहती थी।

इसके बाद पुलिस ने महिला को उसके पिता के हवाले कर दिया था। इसके बाद वह पुन: आटो चालक के साथ रहने लगी।

प्रेमी के बारे में मिल रही हैरान करने वाली जानकारी

इस महिला का रविवार की सुबह बगल के गांव से शव मिला है। आशंका है

कि महिला की हत्‍या गला दबाकर की गई है। दूसरी तरफ, महिला के प्रेमी के बारे में हैरान करने वाली

जानकारी मिल रही है। इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में नगरा एवं बनियापुर की पुलिस लगी हुई है।

घटनास्‍थल से मिली पंजाब नंबर की बाइक

महिला का शव रविवार की सुबह में सड़क किनारे से स्थानीय पुलिस ने बरामद किया।

उसके पास मिले आधार कार्ड से पहचान हो सकी। उसका प्रेमी घटना के बाद से ही फरार बताया जा रहा है।

इधर, शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृत महिला के मायके वालों को पुलिस ने शव सौंप दिया।

घटनास्थल से पंजाब नंबर ही एक बाइक भी बरामद हुई है। यह बाइक महिला के प्रेमी की बतायी जाती है।

बताया जाता है कि तीन-चार दिन पहले उसने अपना टेंपो को बेंच दिया है।

घटना के बाद फरार है दूसरा पति

महिला की हत्या गले में रस्सी बांधकर की गई है। उसके गले पर रस्सी के निशान भी हैं।

प्रथम दृष्टया पुलिस दूसरे पति को आरोपित मान रही है। बनियापुर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने

बताया कि महिला का प्रेमी और दूसरा पति फरार है। इधर, नगरा ओपी अध्यक्ष शिवनाथ राम ने बताया

कि महिला के पहले पति करीब एक साल से कमाने के लिए बाहर गए हुए हैं।

उक्त महिला के तीनों बच्चे गांव में अपने दादी के साथ रहते हैं। बनियापुर थानाध्यक्ष का कहना है

कि इस मामले में अभी तक कोई भी लिखित आवेदन नहीं मिला है।

Share This:
Ajay Sharmahttp://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

अवैध मदिरा और स्प्रिट के खिलाफ कार्रवाई तेज, निगरानी के लिए विशेष टीम गठित

अवैध मदिरा और स्प्रिट के खिलाफ कार्रवाई तेज, निगरानी...

नाले में डूबने से युवक की मौत,मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ

नाले में डूबने से युवक की मौत,मरने वालों की...

NH-28 पर अर्टिगा कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर,4 श्रद्धालुओं की मौत,2 गंभीर रूप से घायल

NH-28 पर अर्टिगा कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर,4 श्रद्धालुओं...

वास्तु के अनुसार बेडरूम की ये गलतियां ला सकती हैं गरीबी

वास्तु के अनुसार बेडरूम की ये गलतियां ला सकती...