HomeCrimeActress आम्रपाली दुबे की चोरी हुई पच्चीस लाख की ज्वैलरी बरामद, बोलीं-...

Actress आम्रपाली दुबे की चोरी हुई पच्चीस लाख की ज्वैलरी बरामद, बोलीं- यूपी में बाबा का राज बा

Actress आम्रपाली दुबे की चोरी हुई पच्चीस लाख की ज्वैलरी बरामद, बोलीं- यूपी में बाबा का राज बा

भोजपुरी Actress आम्रपाली दुबे का सभी सामान बरामद, लगभग 25 लाख के आभूषण और

मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। Actress आम्रपाली दुबे ने इसके लिए

सीएम योगी आदित्यनाथ और अयोध्या पुलिस की तारीफ की है।

उन्होंने अपने बयान में कहा, मुझे उम्मीद नहीं थी कि 24 घंटे के भीतर अयोध्या पुलिस चोरी का खुलासा कर देगी,

लेकिन इतने कम समय में न सिर्फ आरोपितों को दबोचा गया है,

बल्कि चोरी हुई 25 लाख की ज्वैलरी भी सही-सलामत बरामद कर ली गई है।

अयोध्या पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद। उत्तर प्रदेश पुलिस को भी बहुत-बहुत धन्यवाद।

मुझे गर्व है कि मैं उत्तर प्रदेश की निवासी हूं। उत्तर प्रदेश में बाबा का राज है।

सीएम योगी को बहुत-बहुत धन्यवाद, इस चोरी से मिला बड़ा सबक,अब कमरे को लॉक करना नहीं भूलूंगी।

एसपी सिटी मधुबन सिंह ने कहा, अयोध्या धार्मिक नगरी है। यहां चोर श्रद्धालु बनकर पहुंचते हैं।

होटल और धर्मशालाओं में छुपने का मौका मिलता है। निश्चित तौर पर यह अयोध्या पुलिस की बड़ी कामयाबी है।

24 घंटे के भीतर तमिलनाडु के चोर पिता-पुत्र समेत गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

सभी सामान बरामद कर लिया गया है। बता दें कि कोतवाली नगर के सिविल लाइन एरिया के एक होटल से अभिनेत्री

आम्रपाली दुबे और उनकी मां का मोबाइल फोन और लगभग 25 लाख के आभूषण चोरी हो गए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -