HomeCrimeBanks:बैंक से केसीसी के पैसे निकालने आए व्यक्ति के 2 लाख 80...

Banks:बैंक से केसीसी के पैसे निकालने आए व्यक्ति के 2 लाख 80 हजार किए पार, चोरी की घटना CCTV में कैद

Banks:बैंक से केसीसी के पैसे निकालने आए व्यक्ति के 2 लाख 80 हजार किए पार, चोरी की घटना CCTV में कैद

Banks: पंजाब नेशनल बैंक में मंगलाना से एक व्यक्ति अपने केसीसी के पैसे निकालने आए

व्यक्ति के 2 लाख 80 हजार शातिर चोरों ने पार कर लिए. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार

एक व्यक्ति अपने साथी के साथ PNB बैंक के करीब 1: 40 पर

अपने केसीसी के 2 लाख 80 हजार रुपये लेकर बाहर निकाला.

वहीं, बैंक में ही शातिर लुटेरों ने उसकी रैकी कर ली. बाहर आकर व्यक्ति थोड़ी दूर पर रुका वहीं,

पीछे से एक लड़का आकर पीछे से खुजली वाला पाउडर उस पर डालकर पीछे जाकर खड़ा हो जाता है

कुछ देर बाद ही उसके गर्दन और हाथों पर खुजली शुरू हो गई.

जिस पर व्यक्ति गांधी चौक पर एक मेडिकल की दुकान पर रुककर एलर्जी की गोली ले कर खड़ा हो गया.

पीछे से शाति चोरों ने चकमा देकर रुपये की थैली लेकर मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया.

सूचना पर परबतसर पुलिस ने मौके पर पहुच जिले भर में नाकाबंदी करवाई.

वहीं, मकराना सीओ रविराज भी मौके पर पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली.

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों का पता लगाने में जुटी है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -