HomeCrimebride: रात में दूल्हे संग खाई सात जन्मों तक साथ निभाने की...

bride: रात में दूल्हे संग खाई सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम, सुबह होते ही दुल्हन का बदल गया मूड, बोली… 

bride: रात में दूल्हे संग खाई सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम, सुबह होते ही दुल्हन का बदल गया मूड, बोली…

bride: मंडप के नीचे सात फेरों के बाद दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे से वचन लेते हैं।

दोनों उन वचनों को निभाने की कसम भी खाते हैं। इसके बाद शादी अन्य रस्मों का निभाकर अगले दिन

दुल्हन (bride) अपने ससुराल विदा हो जाती है। यूपी के कुशीनगर से शादी जो

मामला सामने आया है उसने वर और पधु पक्ष दोनों को झटका सा लग गया।

झटका देने वाली कोई नहीं बल्कि दुल्हन थी। रात को दुल्हन ने दूल्हे संग हंसी-खुशी सात फेरे लिए।

दोनों ने सात जन्मों तक साथ निभाने का भी वादा किया। इसके बाद बारात विदाई की तैयारी शुरू हो गई।

सुबह होते ही दुल्हन के एक फैसले ने सबके चेहरे से हंसी छीन ली। दुल्हन दूल्हे के साथ नहीं जाना चाहती थी।

उसने ससुराल जाने से साफ इनकार कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में तनातनी भी हुई।

लेकिन दुल्हन के इस फैसले के बाद दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस जाना पड़ा।

मामला विशुनपुरा थाना क्षेत्र का है। ग्रामसभा चाफ से सजधज कर बारात डूभा (टोला निचलापुर) में आयी थी।

सभी बाराती मांगलिक कार्यक्रम में खुशी खुशी जलपान करने के बाद जनवासा की रस्म अदायगी किए।

दरवाजे पर शादी का जयमाला भी संपन्न हुआ, जिसके बाद दुल्हन व दूल्हे ने सात फेरे लिए।

सोमवार की सुबह विदाई के समय दुल्हन ने दूल्हे के घर जाने से इनकार कर दिया।

दुल्हन पक्ष के तरफ से आए हुए सभी मेहमानों ने दुल्हन को बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी।

दुल्हन अपना प्रेम प्रसंग बुआ के लड़के से बता उसी के घर जाने की जिद पर अड़ गई।

काफी गहमा गहमी के बाद भी मामला नहीं सुलझने पर बारात बिना दुल्हन के वापस हो गयी।

इस घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चा कस्बे में होती रही। इस संबंध में एसओ नीरज राय तमकुहीराज ने

बताया कि पुलिस को ऐसी किसी मामले की जानकारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -