HomeBiharCrime A woman :पति-ससुर की लड़ाई में अपनी इस चाल से पलट...

Crime A woman :पति-ससुर की लड़ाई में अपनी इस चाल से पलट दी पूरी बाजी

Crime A woman :पति-ससुर की लड़ाई में अपनी इस चाल से पलट दी पूरी बाजी

Bihar Crime A woman :समस्तीपुर के दलसिंहसराय अनुमंडल स्थितत घटहो ओपी अंतर्गत कांचा पंचायत में पैसे

को लेकर बाप बेटे की बीच चल रही लड़ाई में बहू ने लकड़ी के टुकड़े (मुंगरी) से अपने ससुर पर प्रहार कर दिया।

इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बुधवार की रात घटना उस वक्त हुई

जब बाहर जाने को लेकर बेटा अपने पिता से पैसे की मांग कर रहा था।

मृतक घटहो ओपी क्षेत्र के कांचा पंचायत वार्ड एक निवासी मो इनायत का पुत्र मो. कलाम (55) है।

घटनास्थल पर ही मौत

बताया जाता है कि मो. कलाम और बड़े पुत्र मो. कादिर के बीच बाहर जाने के लिए पैसे मांगने पर दोनों में विवाद हुआ।

देखते ही देखते मारपीट होने लगी। बाप बेटे की बीच हो रही मारपीट में कादिर की पत्नी भी शामिल हो गई।

उसने लकड़ी के मुंगरी से ससुर मो. कलाम पर प्रहार कर दिया। इससे कलाम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर घटहो ओपी की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

पंचनामा तैयार कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने भेजा। पाेस्टमार्टम बाद शव स्वजन को सौंप दिया।

मृतक के दूसरे पुत्र ने पिता की पीटकर हत्या करने को लेकर बड़े भाई मो. कादिर और उसकी पत्नी को आरोपित करते

हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

पुलिस को घटनास्थल पर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए भेजा गया है। अभी दोनों फरार है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -