HomeCrimeEnemies to be friends:ब्वॉयफ्रेंड के चक्कर में सहेलियां बनी जानी दुश्मन, गुंडों...

Enemies to be friends:ब्वॉयफ्रेंड के चक्कर में सहेलियां बनी जानी दुश्मन, गुंडों को बुलाकर जमकर काटा बवाल

Enemies to be friends:ब्वॉयफ्रेंड के चक्कर में सहेलियां बनी जानी दुश्मन, गुंडों को बुलाकर जमकर काटा बवाल

Enemies to be friends: कानपुर में मोबाइल पर ब्वॉयफेंड के सहेली से भी बात करने पर शुरू हुआ

विवाद बुधवार देर रात बर्रा सचान चौराहे पर गाड़ियों में तोड़फोड़ और मारपीट तक पहुंच गया।

दोनों सहेलियों की तरफ से पहुंचे दर्जनों युवकों मे झड़प हो गई।

इसमें अस्पताल के बाहर खड़ी दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

राहगीरों ने रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने पिस्टल लहरा दी। पुलिस के पहुंचने से पहले सभी भाग निकले।

देर रात पुलिस ने पुलिस ने 17 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बर्रा यादव मार्केट चौकी इंचार्ज गीता सिंह ने बताया कि बर्रा विश्वबैंक निवासी युवती की

जूही कलां निवासी युवक से दोस्ती है। उसके दोस्त से सहेली की भी बातचीत होती थी।

मना करने पर भी बातचीत बंद नहीं हुई तो युवती कुछ लोगों को लेकर बुधवार देर रात सचान चौराहे पर पहुंच गई।

दूसरी तरफ सहेली और जूही कलां निवासी युवक भी कुछ युवकों के साथ खड़े थे।

दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। युवती के साथ आए एसयूवी सवार युवकों ने जूही कलां निवासी युवक

की कार में तोड़फोड़ करने के बाद बगल में खड़ी कारोबारी विपिन दीक्षित की कार में भी तोड़फोड़ कर दी।

हंगामा होता देख लोग बीचबचाव को आए तो दोनों पक्षों के उग्र युवकों ने पिस्टल लहरा दी।

इससे लोग पीछे हट गए। इधर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

आधे घंटे बाद पुलिस के पहुंचने से पहले युवक भाग गए। बर्रा इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि जूही कलां निवासी

युवक ने युवती और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वहीं, युवती ने युवक पर बर्थडे पार्टी के बहाने नशीला ड्रिंक पिलाकर साथियों के साथ दुष्कर्म करने की तहरीर दी है।

चौकी प्रभारी गीता सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप से मिले सीसीटीवी फुटेज से घाटमपुर के कुछ

युवकों की पहचान हुई है। 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच छह संदिग्धों को उठाया गया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -