HomeCrimeflirting:शाहरुख बना अजय, पहले प्रेमजाल में फंसाया फिर धर्म बदलवाकर किया ये...

flirting:शाहरुख बना अजय, पहले प्रेमजाल में फंसाया फिर धर्म बदलवाकर किया ये काम

flirting:शाहरुख बना अजय, पहले प्रेमजाल में फंसाया फिर धर्म बदलवाकर किया ये काम

flirting: यूपी के बरेली में शाहरुख ने अजय बनकर पीलीभीत की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया।

जब एक बच्ची हो गई तो उसका जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया।

फिर दूसरी युवती से निकाह कर घर से निकाल दिया। महिला ने

एसएसपी से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची पीलीभीत में न्यूरिया क्षेत्र महिला ने बताया कि

वह कोतवाली क्षेत्र में किराये पर रहती है। पांच साल पहले मां के इलाज को बरेली आई तो

अजय नाम के युवक से उसकी मुलाकात हुई। मदद के बहाने अजय ने नजदीकियां बढ़ाकर

उसे नकटिया में किराये पर कमरा दिलाया और वहां उससे दुष्कर्म किया।

शादी का दबाव डाला तो वह उसे रुद्रपुर और दिल्ली में घुमाता रहा।

इसी बीच वह एक बेटी की मां बन गई तो आरोपी उसे बरेली ले आया।

यहां आकर उसने अपना असली नाम शाहरुख बताया और जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया।

फिर वह दिल्ली चला गया और वहां दूसरी युवती से निकाह कर लिया।

इसके बाद उसका उत्पीड़न करने लगा और मारपीट कर घर से निकाल दिया।

महिला ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है।

लड़की ने शाहरुख पर रेप, धर्म परिवर्तन और अन्य आरोप लगाए हैं।

साथ ही मारपीट और उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -