HomeCrimegirl's video viral:किशोरी का निवस्त्र होकर सड़क पर घूमने का वीडियो ट्वीट...

girl’s video viral:किशोरी का निवस्त्र होकर सड़क पर घूमने का वीडियो ट्वीट करके महिला ने सरकार पर उठाए सवाल

girl’s video viral:किशोरी का निवस्त्र होकर सड़क पर घूमने का वीडियो ट्वीट करके महिला ने सरकार पर उठाए सवाल

girl’s video viral:एक किशोरी का सड़क पर निवस्त्र होकर घूमते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

पुलिस के ट्वीटर हैंडल पर वीडियो को टैग करते हुए एक महिला ने

सरकार पर सवाल उठाते हुए दुष्कर्म पीड़िता को निवस्त्र करके घुमाने की बात लिखी है।

एसपी देहात ने महिला के ट्वीट पर किया री-ट्वीट

एसपी देहात ने रीट्वीट करते हुए लिखा है कि इस मामले में पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।

एक आरोपित को जेल भेजा गया है। किशोरी के स्वजन ने दुष्कर्म की बात से इन्कार किया है।

आरोप है कि दुष्कर्म की घटना एक सितंबर को भोजपुर थाना क्षेत्र में हुई है। 15 वर्षीय किशोरी मेला देखने आई थी।

सात युवकों ने किया था दुष्कर्म

इसी दौरान भोजपुर के इस्लामनगर निवासी नितिन, कपिल, अजय, नौशे अली व इमरान उसे बाइक में बिठाकर ले गए

थे। इसके बाद सैदपुर खद्दर के जंगल में आरोपितों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

किशोरी की चीखपुकार पर नजदीकी खेतों में काम कर रहे लोग आए तो आरोपित मौके से भाग गए थे।

वारदाता के बाद बिना कपड़ों के ही घर जाने लगी थी किशोरी

इसके बाद किशोरी निवस्त्र ही सड़क के रास्ते घर की ओर जाने लगी थी।

इसी दौरान बाइक सवार कुछ युवकों ने उसका वीडियो भी बना लिया था।

इस मामले को लेकर कुछ हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने ज्ञापन देकर नाराजगी व्यक्त की थी।

बीते सात सितंबर को एसएसपी हेमंत कुटियाल के आदेश पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की थी।

पुलिस एक आरोपित को कर चुकी है गिरफ्तार

पुलिस ने बीते 15 सितंबर को आरोपित नौशे अली निवासी इस्लाम नगर थाना भोजपुर को गिरफ्तार कर

जेल भेज दिया था। मंगलवार को इसी मामले में एक महिला ने किशोरी का निवस्त्र होकर सड़क पर चलते हुए

वायरल वीडियो को मुरादाबाद पुलिस को ट्वीट किया था। जिसके बाद एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने वीडियो

बनाकर रीट्वीट करते हुए कहा कि किशोरी के फूफा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

परिवार वालों ने दुष्कर्म से किया इन्कार

एक आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पीड़िता के साथ ही उसके परिवार के लोगा कोर्ट में दिए बयान में

घटना से ही इन्कार कर दिया है। लेकिन पुलिस इस मामले में अपने स्तर से जांच कर रही है।

परिवार के लोग पुलिस में शिकायत भी नहीं करने को तैयार थे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -