HomeCrimeHeart wrenching murder mystery: दिल दहला देगी सानिया की मर्डर मिस्ट्री, पति...

Heart wrenching murder mystery: दिल दहला देगी सानिया की मर्डर मिस्ट्री, पति और देवर ने फिल्मी अंदाज में सिर कटी लाश को लगाया ठिकाने

Heart wrenching murder mystery: दिल दहला देगी सानिया की मर्डर मिस्ट्री, पति और देवर ने फिल्मी अंदाज में सिर कटी लाश को लगाया ठिकाने

heart wrenching murder mystery:मुंबई में 23 साल की सानिया शेख के मर्डर की दहला देने वाली मिस्ट्री सुलझ

गई है। पति और देवर ने मिलकर महिला को मौत के घाट उतारा था।

बकरीद के मौके पर हैवान पति ने अपनी पत्नी का ही सिर धड़ से अलग कर दिया और भाई के साथ मिलकर लाश को

इस कदर ठिकाने लगाया कि पुलिस अभी तक महिला के सिर की तलाश में है।

सिर को धड़ से अलग कर फेंका शव

मुंबई की वसई पुलिस ने शनिवार को पिछले साल सानिया शेख की हत्या के मामले में आरोपित देवर को गिरफ्तार

किया है। हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने बताया कि सानिया के पति और देवर ने मिलकर

उसकी बेरहमी से हत्या की थी। पिछले साल जुलाई माह में सानिया का शव भुईगांव में नाले में मिला था।

शरीर का ऊपरी हिस्सा धड़ से अलग था। पुलिस अभी तक महिला के सिर की तलाश कर रही है।

देवर ने सूटकेस में भाभी की लाश को लगाया ठिकाने

पुलिस ने महिला की हत्या मामले में और भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

वसई पुलिस बताया कि महिला के पति आसिफ शेख को पिछले साल पत्नी की हत्या कर सिर रहित शरीर को नाले में

फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बीते शनिवार को आसिफ के

भाई युसूफ शेख को सबूत मिटाने में भाई की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

महिला के देवर यूसुफ ने सानिया के बिना सिर के शव को एक सूटकेस में पैक

किया और अपने गाड़ी में रखकर भुईगांव में समुद्र के तट पर फेंक दिया।

दहेज के लिए हुई हत्या

पुलिस ने बताया कि साल 2017 में आसिफ और सानिया की अरेंज मैरिज हुई थी।

शादी के बाद आरोपित पति आसिफ शेख, उसके माता-पिता, भाई यूसुफ शेख,

पत्नी सानिया और एक बेटी नालासोपारा पश्चिम में दो कमरे के मकान में रह रहे थे।

सानिया के चाचा जहूर मोकाशी ने बताया कि शादी के बाद आसिफ के परिवार ने सानिया को दहेज के लिए परेशान

करना शुरू कर दिया। वे सानिया से उसके मायके से पैसे और संपत्ति की मांग कर रहे थे।

सानिया ने आखिरी बार फोन पर की बात

सानिया ने अपने मायके वालों से आखिरी बार 8 जुलाई 2021 को बात की थी। इसके बाद उससे बात नहीं हुई।

बेटी का हाल जानने चाचा मोकाशी और कुछ अन्य रिश्तेदार मुंबई आए,

तो पता चला कि सानिया के ससुराल वालों ने नालासोपारा में अपना फ्लैट बेच दिया और चेंबूर में शिफ्ट हो गए हैं।

इसके बाद सानिया के परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने उसी महीने उसके सिर कटे शव को बरामद किया और डीएनए टेस्ट के बाद आरोपित पति आसिफ को गिरफ्तार कर लिया था।

बीच पर मिले हड्डियों की होगी जांच

सूत्रों की मानें तो इस साल जनवरी में पुलिस को बेना बीच से कुछ मानव खोपड़ी और हड्डियां मिली थी।

इन्हें जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजा गया है। सानिया शेख के साथ इनके संभावित संबंधों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -