HomeBiharmarriage के बाद पत्नी से बोला पति, तुम्हारी बहन बहुत अच्छी लगती...

marriage के बाद पत्नी से बोला पति, तुम्हारी बहन बहुत अच्छी लगती है; दिल की बात जानते ही लड़की ने चौंकाया..? 

marriage के बाद पत्नी से बोला पति, तुम्हारी बहन बहुत अच्छी लगती है; दिल की बात जानते ही लड़की ने चौंकाया..?

बिहार :जनपद में शादी(marriage) तो कर ली पर पसंद पत्नी की छोटी बहन आ गई।

साली पर युवक नजर रखने लगा। पत्नी को इस बात का शक था। एक दिन पति ने खुद सबकुछ बता दिया।

पत्नी से कहा कि मुझे तुम्हारी बहन पसंद है। यह सुनते ही लड़की ने आपा खो दिया।

खूब विरोध किया। बात पंचायत तक पहुंची। युवक ने सुधर जाने की बात कहते हुए

सुलह तो कर ली पर दिल पर काबू नहीं रहा। पहले साली को लेकर भागा फिर दबाव बनने पर लौट आया।

प्यार न पाने की कसक पत्नी पर निकाली। मारपीट होना आम बात हो गई।

अंत में सदर थाना क्षेत्र के सिपाह मोहल्ले की रहने वाली 22 वर्षीय लड़की ने

शुक्रवार की देर रात गले में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

दामाद पर बेटी को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप

घटना की सूचना पर उसके पिता औरंगाबाद जिले के मखदुमपुर निवासी मोची चौधरी पहुंचे।

उन्होंने अपने दामाद जमुना चौधरी पर सुकांति देवी को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए

केस दर्ज कराया है। सदर थाना अध्यक्ष शंभू पासवान ने बताया कि लड़की के पिता के बयान पर प्राथमिकी कर ली

गई है। शव को पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साली के लिए पत्नी के साथ करता था मारपीट

मोची चौधरी ने बताया कि दो साल पहले उन्होंने अपनी बड़ी बेटी सुकांति देवी की शादी जमुना चौधरी के साथ की थी।

विवाह के कुछ दिनों बाद जमुना चौधरी लड़की की छोटी बहन से शादी करने का दबाव बनाने लगा।

इसका विरोध करने पर सुकांति के साथ अकसर मारपीट करता रहता था। तरह-तरह से उसे प्रताड़ित करता था।

छह महीने पहले पंचायत के जरिए दोनों पक्ष में समझौता हुआ था। तय हुआ था कि वह अब तंग नहीं करेगा।

लेकिन कुछ दिनों बाद वह मेरी छोटी बेटी को लेकर भाग गया।

काफी कहासुनी के बाद दोनों वापस आए। लेकिन उससे शादी करने को लेकर प्रतिदिन पत्नी के साथ

मारपीट करता था। इससे तंग आकर सुकांति देवी ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -