HomeCrimemotorcycles accidents : दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, हादसे में एक...

motorcycles accidents : दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, हादसे में एक की मौत, दूसरा फरार

motorcycles accidents : दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, हादसे में एक की मौत, दूसरा फरार

motorcycles accidents : डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के पूंजपुर घाटी में दो बाइक की टक्कर हो गई.

हादसे में गंभीर घायल एक बाइक सवार अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई,

जबकि अन्य बाइक सवार मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आसपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को

सौंप दिया है. वहीं अन्य बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

डूंगरपुर जिले के आसपुर थाने के थानाधिकारी सवाई सिंह सोढा ने बताया कि वसुंदर गांव निवासी

मीखिल पुत्र भरत यादव शनिवार शाम को अपनी बाइक से पूंजपुर से अपने गांव वसुंदर जा रहा था.

इस दौरान पूंजपुर घाटी में होटल सवेरा के पास दूसरी बाइक ने उसकी

बाइक को टक्कर (motorcycles accidents ) मार दी. हादसे में मिखिल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया.

वहीं दूसरा बाइक चालक टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया.

इधर, हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने घायल मिखिल यादव को

पूंजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सागवाड़ा के लिए रेफर किया गया.

इधर, इसके बाद घायल मिखिल को सागवाड़ा के एक निजी अस्पताल

में भर्ती करवाया. जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

इधर, शव को रात्रि में आसपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया.

वहीं आज सूचना पर सुबह परिजन और गांव के लोग आसपुर अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे.

जहां पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

इधर, पुलिस ने अन्य बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है.

मिखिल के पिता की मौत पांच साल पहले हो चुकी है. वहीं घर में मिखिल के1 भाई और 2 बहन है . पिता की मौत के

बाद मिखील अपने मामा के घर पूंजपुर में पढ़ाई की और मामा के घर रहकर मार्बल फिटिंग का कार्य करता था.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -