HomeCrimeroad accident: सड़क पर गिरे दो युवकों को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा;...

road accident: सड़क पर गिरे दो युवकों को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा; मौके पर ही मौत

road accident: सड़क पर गिरे दो युवकों को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा, मौके पर ही मौत

road accident : दो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक पर सवार तीन व्यक्ति

सड़क पर गिर पड़े। पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने दो व्यक्तियों को रौंद दिया।

हादसे में युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक आजमगढ़ जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया है। एक घायल का इलाज सीएचसी पर चल रहा है।

दुर्घटना जहांगीरगंज के कघघर बाजार के पास देर रात हुई है। बाइक पर सवार दो व्यक्ति न्यौरी की तरफ जा रहे थे।

रात साढ़े आठ बजे के करीब सामने से आ रही बाइक से टकरा गए।

भिड़ंत के बाद दोनों बाइक पर सवार तीन व्यक्ति अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर गिर पड़े।

इसी बीच न्योरी की तरफ जा रही ट्रैक्टर ट्राली ने दो व्यक्तियों के ऊपर चढ़ गई।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे

थानाध्यक्ष विजय तिवारी ने एहतियातन दोनों युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया,

जहां चिकित्सक डा. आशीष राय ने परीक्षण के उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया।

उपनिरीक्षक रामसुमेर ने बताया कि मृतकों की पहचान विवेक निवासी सेनपुर अतरौलिया

जनपद आजमगढ़ व न्योरी जहांगीरगंज निवासी बब्लू के रूप में हुई है।

विवेक अपने दोस्त के साथ उसके घर जा रहा था। मृतक विवेक के भाई पंकज की तहरीर पर अज्ञात चालक के

खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे

में लिया गया है। ट्रैक्टर चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रह है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -