HomeCrimeयौन शोषण का विरोध करने पर महिला पर हमला, चालक गिरफ्तार

यौन शोषण का विरोध करने पर महिला पर हमला, चालक गिरफ्तार

यौन शोषण का विरोध करने पर महिला पर हमला, चालक गिरफ्तार

मथुरा: दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक महिला के सिर पर लोहे की रॉड से हमला करने और उसे वाहन से बाहर फेंकने के आरोप

में एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने कहा कि घटना शनिवार को हुई।

27 वर्षीय महिला कोसीकलां में चिकित्सा सामग्री की खेप पहुंचाने के बाद वाहन का इंतजार कर रही थी,

तभी ट्रक चालक ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की। कुछ मिनट बाद, उसने कथित तौर पर उसके प्रतिरोध के बावजूद उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया।

महिला के मदद के लिए चिल्लाने पर कुछ लोगों ने ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया।

एसपी ने बताया कि यह देख चालक ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार किया और उसे चलती ट्रक से बाहर फेंक दिया.

लोगों ने पुलिस को सूचना दी और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद ट्रक को रोका गया और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

महिला एक दवा कंपनी में काम करती है और काम से घर लौट रही थी। पुलिस ने बताया कि ट्रक मोटरसाइकिलों को नोएडा से तमिलनाडु ले जा रहा था

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -