HomeCrimetalking woman:बीस साल तक महिला से जबरन कराई गई जिस्मफरोशी, बेटी पर...

talking woman:बीस साल तक महिला से जबरन कराई गई जिस्मफरोशी, बेटी पर आंच आई तो फोड़ दिया भंडा, देखें वीडियो..?

talking woman:बीस साल तक महिला से जबरन कराई गई जिस्मफरोशी, बेटी पर आंच आई तो फोड़ दिया भंडा, देखें वीडियो..?

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने एक वीडियो ट्विट किया है। इस वीडियो में एक महिला आरोप लगाते हुए

दिखाई दे रही है कि उसे जिस्मफरोशी के कारोबार में जबरन डाला गया। इस पर स्वामी मालीवाल ने लिखा की पुलिस को

नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने भी आरोप लगाते हुए लिखा

कि जिस्मफरोशी का कारोबार पुलिस की मिली भगत से चल रहा है।

स्वाति मालीवाल ने अपने ट्विटर हैंडल से बुधवार को एक वीडियो ट्विट किया है। इस वीडियो में दिख रही महिला

अपने को GB रोड की रहने वाली बता रही है। महिला कहते हुए दिखाई दे रही है कि

उसे 13 साल की उम्र में रजिया नाम की एक महिला ने जिस्मफरोशी के कारोबार में जबरन धकेल दिया।

20 साल तक नहीं जाने दिया घर

वीडियो में महिला आरोप लगाते हुए दिख रही है कि उसे रजिया नाम की महिला झूठ बोलकर उसे अपने साथ ले

आई। कुछ दिनों बाद उसे जिस्मफरोशी में डाल दिया। महिला ने बताया कि ऐसी ही

कितनी अन्य लड़कियों और महिलाओं को उसने गलत धंधे में लगा दिया।

पुलिस पर लगाया मिली भगत का आरोप

महिला का कहना है कि उसने जब अपने घर जाने की बात कही तो उसे घर नहीं जाने दिया। 20 साल से उसे डरा

धमका कर रखा। अब उसकी 9 साल की बेटी को जिस्मफरोशी के कारोबार में डालने की धमकी देती है।

महिला ने पुलिस पर आरोप लगाया कि छापेमारी की खबर पुलिस पहले ही देते थी।

यहां से सभी को हटा दिया जाता। पुलिस की मिली भगत से जिस्मफरोशी का कारोबार चल रहा है।

स्वाती मालीवाल ने ट्विट कर जानकारी दी कि पुलिस को नोटिस जारी किया गया है।

उन्होंने लिखा कि शर्म की बात है पुलिस की मिली भगत से ये धंधा चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -