HomeKushinagarकुशीनगर : Hospital में मुंह में मांस का टुकड़ा लेकर घूम रहा...

कुशीनगर : Hospital में मुंह में मांस का टुकड़ा लेकर घूम रहा था कुत्ता, स्वास्थ्यकर्मियों पर हुई कार्रवाई

कुशीनगर : Hospital में मुंह में मांस का टुकड़ा लेकर घूम रहा था कुत्ता, स्वास्थ्यकर्मियों पर हुई कार्रवाई

Hospital : कुशीनगर जनपद में मांस का टुकड़ा मुंह में दबाए कुत्ते के घूमने का फोटो सामने आने के बाद

सीएमओ रविवार को दोपहर बाद दुदही सीएचसी पहुंचे। इस बारे में स्वास्थ्यकर्मियों से पूछताछ करने के बाद एक वार्ड

आया की संविदा समाप्त करने, दो स्टॉफ नर्स को नोटिस जारी करने और

एक डॉक्टर एवं फार्मासिस्ट को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने का आदेश दिया है।

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण चार दिनों के भीतर कुत्तों के अस्पताल में बेरोकटोक घूमने की

दूसरी घटना सामने आई है। रविवार को वायरल हुई एक तस्वीर में दुदही सीएचसी से एक कुत्ता मुंह में मांस का टुकड़ा

लेकर जाता दिख रहा है। इसमें दुदही सीएचसी के लेबर रूम की लापरवाही सामने आई है।

यह मामला संज्ञान में आने पर सीएमओ ने तत्काल संज्ञान में लिया और दुदही सीएचसी पहुंचकर उन्होंने जांच पड़ताल की।

आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि अस्पताल में ग्लब्स, दवा और सिरिंज नहीं मिलता है।

रात में एएनएम और स्वास्थ्यकर्मियों को बुलाने के लिए दौड़ना पड़ता है।

आशा कार्यकर्ताओं के रुकने की सुविधा नहीं है। इसके अलावा मांस का टुकड़ा लेकर

कुत्ते के घूमने पर भी सीएमओ ने नाराजगी जताई। स्वास्थ्यकर्मियों से पूछताछ के बाद सीएमओ ने

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार एवं चीफ फार्मासिस्ट मनोज राय को बुलाकर पूछताछ की।

चीफ फार्मासिस्ट को फटकार लगाई। एक सप्ताह में सुधार न होने पर

चीफ फार्मासिस्ट को कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने पूरे अस्पताल परिसर की सफाई के निर्देश दिए।

सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि दुदही सीएचसी से मुंह में मांस का टुकड़ा लेकर

कुत्ते के घूमने पर लापरवाही मानते हुए आउटसोर्सिंग की वार्ड आया सपना वर्मा को बर्खास्त कर दिया गया है।

संविदा स्टॉफ नर्स फूलकुंवारी और नियमित स्टॉफ नर्स ममता को नोटिस दी गई है।

वहीं एक चिकित्सक एवं फार्मासिस्ट को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -