HomeLucknowmarriage:पांचवीं शादी करने जा रहा था सात बच्चों का बाप, पहली पत्नी...

marriage:पांचवीं शादी करने जा रहा था सात बच्चों का बाप, पहली पत्नी ने बच्चों के साथ पहुंचकर सिखाया यह  सबक

marriage:पांचवीं शादी करने जा रहा था सात बच्चों का बाप, पहली पत्नी ने बच्चों के साथ पहुंचकर सिखाया यह  सबक

marriage:सीतापुर में एक सात बच्‍चों के बाप की पांंचवीं बार विवाह करने की जानकारी पहली पत्‍नी को हुई। पत्‍नी

अपने बच्‍चों के साथ विवाह स्‍थल पर पहुंच गई। इस दौरान लड़की वालों से मारपीट भी हुई। वहीं पुलिस ने पति का

चालान कर दिया है और उसे थाने ले गई है। पटिया में रहने वाली महिला को पता चला कि उसका पति कोतवाली देहात

इलाके में शादी करने जा रहा है। यह उसकी पांचवीं शादी थी। इस पर पत्नी और

बच्चे गांव पहुंच गए। शादी रचाने जा रही लड़की के परिवारजन और पति से विवाद हुआ।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई है। शिकायत पर पुलिस पति को कोतवाली ले आई और

शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। कोहना चौकी प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि पटिया गांव की महिला ने एक

तहरीर दी थी। उसका पति कोतवाली देहात की सरदार कालोनी में

पांचवीं शादी करना जा रहा है। उसके सात बच्चे हैं, जिनमें बड़ी-बड़ी बेटियां भी हैं।

बताते हैं शादी की सूचना पर पहली पत्नी और बच्चे गांव पहुंचे थे। पति के साथ शादी करने वाली लड़की के

परिवारजन ने विवाद शुरू कर दिया और महिला और बच्चों ने पति की पिटाई भी की। जिला अस्पताल में पहली पत्नी

की बेटी ने बताया कि उसके पिता पांचवीं शादी करने जा रहे थे। पता चला तो हम लोग सरदार कालोनी पहुंच गए थे।

लड़की के परिवारजन ने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस मारपीट की बात से इन्कार कर रही है।

चौकी प्रभारी का कहना है कि कहासुनी हुई है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति ने तीसरी शादी की बात स्वीकारी है।

पटिया गांव की महिला ने कोहना चौकी में शिकायत दी थी। पति शादी रचाने जा रहा था।

वहीं कुछ कहासुनी हुई है। मारपीट की जानकारी नहीं है। पति का

चालान किया गया है। – टीपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -