HomeUttar PradeshMunicipality:उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में कहां ईवीएम और कहां बैलेट...

Municipality:उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में कहां ईवीएम और कहां बैलेट पेपर से मतदान- जानें पूरी डिटेल

Municipality:उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में कहां ईवीएम और कहां बैलेट पेपर से मतदान- जानें पूरी डिटेल

Municipality: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2022 की तारीखों को लेकर संदेह दूर हो गया है.

नगर निगम  चुनाव, नगर पालिका चुनाव औऱ नगर पंचायत चुनाव 2017 की तरह

इस बार भी नवंबर-दिसंबर में तय तारीखों पर होंगे. पिछली बार तीन चरणों में चुनाव की तारीखों का ऐलान

27 अक्टूबर को हुआ था, तब 22 नवंबर, 26 नवंबर औऱ 29 नवंबर को तीन चरणों में म्यूनिसिपल इलेक्शन हुआ

था.जबकि 1 दिसंबर को चुनाव नतीजों की घोषणा हुई थी. इस बार भी राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियों को लेकर

संकेत मिल रहे हैं कि दीपावली के बाद नगर निकाय चुनाव 2022 की तारीखों की घोषणा हो सकती है.

नगर निगम चुनाव ईवीएम से होंगे

बहरहाल सभी दलों ने इस वर्ष नवंबर-दिसंबर में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं.

इस बार भी नगर निगम चुनाव ईवीएम के जरिए होंगे. नगर पालिका परिषद और

नगर पंचायतों के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे. चुनाव आयोग ने केरल, राजस्थान सहित 9 राज्यों से

करीब 50 हजार ईवीएम मंगवाई हैं. प्रमुख राजनीतिक दलों के समक्ष 20 अक्टूबर से जिलों में

इनकी फर्स्ट लेवल चेकिंग शुरू हो जाएगी. 17 नगर निगमों में ईवीएम से चुनाव कराया जाएगा.

इनमें लखनऊ, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, मथुरा-वृंदावन,

आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, शाहजहांपुर, बरेली, गोरखपुर व अयोध्या नगर निगम शामिल हैं.

तमिलनाडु समेत कई राज्यों से EVM आएंगी

इलेक्शन के लिए तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, ओडिशा, राजस्थान, बिहार, असम व झारखंड से 49,800 कंट्रोल

यूनिट व 92 हजार बैलेट यूनिट मंगवाई गईं हैं. 30 प्रतिशत ईवीएम अधिक मंगवाई गई हैं,

ताकि किसी तकनीकी खराबी से निपटा जा सके.उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव तय समय से होंगे,

इसका अंदाजा इसी बात से लगता है कि परिसीमन भी पूरा हो चुका है.

आरक्षण को लेकर भी कवायद तेज चल रही है. बीजेपी ने इस बार अपने सिंबल पर चुनाव लड़ने का निर्णय़ लिया है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -