HomeCrimeलूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

लूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

लूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Exposure: कुशीनगर जनपद सेवरही थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट की घटना का खुलासा किया है।

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की रकम, मोबाइल, लेडीज पर्स और घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।

वहीं, तीसरे आरोपी के पास से 18 खुले हुए एंड्रॉयड मोबाइल, कई कीपैड मोबाइल और बड़ी मात्रा में मोबाइल पार्ट्स बरामद किए गए हैं।

मेला देखकर लौट रहे परिवार से छीना था हैंडबैग

पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त की रात विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरी श्रीराम निवासी दिलीप सिंह अपनी पत्नी पम्मी पटेल और पुत्र आदर्श सिंह के साथ तमकुहीराज मेला देखकर घर लौट रहे थे।

रात करीब 10 बजे अहिरौली हनुमान सिंह स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने उनकी पत्नी का हैंडबैग छीन लिया और फरार हो गए।

हैंडबैग में करीब 10 हजार रुपये नकद और सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल रखा था। घटना के संबंध में सेवरही थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

दो आरोपियों ने कबूली वारदात

पुलिस ने जांच के दौरान फैयाज शेख और नजरे आलम, निवासी रकबा दुलमा पट्टी टोला रामसगरा, को गिरफ्तार किया। पूछताछ में नजरे आलम ने पुलिस को बताया कि अपनी नवविवाहिता पत्नी को नया मोबाइल देने के लिए उसने लूट की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से 9100 रुपये और हैंडबैग बरामद किया। घटना में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर ली।

लूटा गया मोबाइल बेचने के बाद पुलिस ने खरीदार तक पहुंच बनाई

पूछताछ में सामने आया कि लूटा गया सैमसंग मोबाइल दोनों आरोपियों ने तमकुहीराज स्थित पुरानी मोबाइल खरीद-बिक्री की दुकान पर आसीर अली निवासी पश्चिम बंगाल को बेच दिया था। पुलिस ने आसीर अली को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया।

18 खुले एंड्रॉयड मोबाइल और मोबाइल पार्ट्स बरामद

पुलिस के मुताबिक, आसीर अली चोरी के मोबाइलों को खोलकर उनके कीमती पार्ट्स अलग करता था और उन्हें पश्चिम बंगाल में बेचता था। उसकी दुकान की तलाशी के दौरान 18 खुले हुए एंड्रॉयड मोबाइल, कई कीपैड मोबाइल और बड़ी मात्रा में मोबाइल पार्ट्स बरामद किए गए।

तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 309(4), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

लूट की घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, स्वाट प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी सन्नी दूबे, चौकी प्रभारी अनिल कुमार शर्मा समेत थाना सेवरही, स्वाट और सर्विलांस टीम के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -