HomeCrimelove: महबूबा की मोहब्बत ने दो सिपाहियों पर करवाया एक्शन, एक ने...

love: महबूबा की मोहब्बत ने दो सिपाहियों पर करवाया एक्शन, एक ने छिपाई शादी तो दूसरे की पत्नी की जासूसी पड़ी भारी

love: महबूबा की मोहब्बत ने दो सिपाहियों पर करवाया एक्शन, एक ने छिपाई शादी तो दूसरे की पत्नी की जासूसी पड़ी भारी

love:शादीशुदा होने के बाद भी महबूबा से दिल लगाना यूपी पुलिस के दो सिपाहियों को भारी पड़ गया।

एक ने शादी छिपाई थी तो दूसरे की पत्नी की जासूसी ने सिपाहियों पर कार्रवाई करवा दी।

महकमे ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। मामला आगरा जिले का है।

यहां एक दिन पहले नशे में प्रेमिका के घर क्राइम ब्रांच के सिपाही मोहम्मद रियाज को मिले थे,

जिनको एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी उसे जेल भिजवाना चाहते थे,

लेकिन सिपाही की पत्नी ने ऐसा होने से बचा लिया। महिला को डर था कि पति के खिलाफ मुकदमा लिख गया

तो पति बर्खास्त हो जाएगा। एक अन्य सिपाही युवती को प्रेम जाल में

फंसाकर धोखा देने के आरोप में फंसा है। उसे भी निलंबित किया गया है।

शुक्रवार की रात पुलिस लाइन निवासी सिपाही मोहम्मद रियाज को उसकी पत्नी ने प्रेमिका के घर से पकड़ा था।

पत्नी महीनों से पति की हरकतों से परेशान थी। पति को बेनकाब करने के लिए वह जासूस बन गई थी।

पत्नी की सूचना पर आई पुलिस ने सिपाही को हिरासत में लिया था। सिपाही नशे में था।

उसका मेडिकल कराया गया था। मेडिकल में शराब की पुष्टि हुई थी।

सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट भेजी थी।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

सिपाही की पत्नी मुकदमा लिखा देती तो उसके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाती।

युवती को प्रेम जाल में फंसाने पर एक और सिपाही हुआ निलंबित

पुलिस लाइन में तैनात वीरेंद्र नाम के एक सिपाही को भी निलंबित किया गया है।

पिछले दिनों एक युवती एसएसपी के समक्ष पेश हुई थी। युवती ने पुलिस को बताया

कि उसके पिता का देहांत हो चुका है। करीब दो साल पहले वीरेंद्र एक प्रार्थना पत्र की जांच करने उसके घर आया था।

उसे जाल में फंसा लिया। उसके साथ रहने लगा। एक दिन सिपाही की पत्नी ने आकर

उसके घर हंगामा किया। वह हैरान रह गई। सिपाही ने यह बात छिपाई थी कि वह शादीशुदा है।

सिपाही ने उसका छल से शारीरिक शोषण किया है। युवती मुकदमा नहीं लिखाना चाहती थी।

उसने कहा कि सिर्फ विभागीय कार्रवाई चाहती है। ताकि सिपाही भविष्य में किसी और

के साथ ऐसी हरकत नहीं करे। एसएसपी ने जांच के बाद सिपाही वीरेंद्र को भी निलंबित किया है।

वीरेंद्र कुछ माह पूर्व न्यू आगरा थाने से लाइन हाजिर हुआ था। वह थाने का कारखास था।

एसएसपी ने थानों के कारखासों को चिन्हित करके हटाया था।

वीरेंद्र भी उस लिस्ट में शामिल था। वर्तमान में पुलिस लाइन में विशेष ट्रेनिंग कर रहा था।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -