HomeCrimeविवाद में महिला दरोगा समेत तीन पर चाकू से हमला, गंभीर हालत...

विवाद में महिला दरोगा समेत तीन पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

विवाद में महिला दरोगा समेत तीन पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

यूपी के उन्नाव में सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां दो पक्षों में हुए विवाद में एक महिला दरोगा समेत तीन लोग

गंभीर रूप से घायल हो गए. दरअसल, सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला दरोगा की तैनाती वर्तमान

समय में फर्रुखाबाद जनपद में है. वह अवकाश लेकर घर आई थीं. वहीं, देर शाम पड़ोसी से किसी बात को लेकर

विवाद हो गया. इस दौरान दूसरे पक्ष के युवक ने चाकू से हमला कर दिया.

जिससे महिला दरोगा की बेटी और उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें

कानपुर रेफर कर दिया. फिलहाल, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है. दरअसल, सदर कोतवाली क्षेत्र के जुराखन खेड़ा

गांव की रहने वाली प्रतिभा बाजपेई सब इंस्पेक्टर हैं. इस समय उनकी तैनाती

जनपद फर्रुखाबाद के महिला थाना में है. वह 10 दिन की छुट्टी लेकर ऑपरेशन कराने के लिए घर आई थीं.

पड़ोसी से किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद

वह देर शाम घर पर थीं. इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले एक युवक से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया.

विवाद इतना बढ़ गया कि दबंग युवक ने पहले दारोगा को पीटा. उनका बचाव करने पहुंचीं उनकी मां विंध्यवासिनी और

बेटी संस्कृति को भी उसने नहीं छोड़ा. चीख-पुकार सुन मोहल्ले के

लोग दौड़े. इस दौरान मारपीट करने वाला युवक मौके से फरार हो गया.

इंस्पेक्टर कोतवाली ने दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक पड़ोस के रहने वाले अनुभव शुक्ला ने चाकू से वार किया है. इस घटना की जानकारी मिलने पर

पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर हैलट

अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं, इंस्पेक्टर कोतवाली राजेश पाठक ने बताया कि महिला दरोगा के साथ मारपीट की

घटना हुई है. घटनास्थल की जांच पड़ताल कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -