राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में तहसील स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Tehsil Level: कुशीनगर के छितौनी में स्थानीय राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, भुजवली प्रमुख में सोमवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग की 12वीं तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तहसील खड्डा क्षेत्र के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर दौड़ के बालक सीनियर वर्ग में छितौनी इंटर कॉलेज, छितौनी के नूर मोहम्मद ने प्रथम, डॉ. राम मनोहर लोहिया कन्या इंटर कॉलेज के अभिषेक चौहान ने द्वितीय तथा श्री गांधी किसान इंटर कॉलेज, खड्डा के अजहरुद्दीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खड्डा के लक्की पासवान प्रथम रहे
बालक जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में श्री गांधी इंटर कॉलेज, खड्डा के लक्की पासवान प्रथम, छितौनी इंटर कॉलेज के अभिषेक गिरी द्वितीय तथा श्री गांधी इंटर कॉलेज, खड्डा के अब्दुल वाहिद अंसारी तृतीय रहे।
बालक सब-जूनियर वर्ग में श्री गांधी इंटर कॉलेज, खड्डा के सकील अली प्रथम, अभिषेक मद्धेशिया द्वितीय तथा विवेक कन्नौजिया तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, भुजवली की सकीला प्रथम, बिशप इंटर कॉलेज की प्रीति यादव द्वितीय तथा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, भुजवली की आंचल तृतीय रहीं।
बालिका जूनियर वर्ग में बिशप इंटर कॉलेज की नुसरत जहां ने प्रथम, छितौनी इंटर कॉलेज की पुष्पा ने द्वितीय तथा बिशप इंटर कॉलेज की सब्बा परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं बालिका सब-जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में छितौनी इंटर कॉलेज की अंशु चौहान प्रथम, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, भुजवली की प्रीति वर्मा द्वितीय तथा बिशप इंटर कॉलेज की अनुराधा पाल तृतीय रहीं।
गोला फेंक में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम
गोला फेंक सीनियर बालक वर्ग में छितौनी इंटर कॉलेज के विनोद प्रथम, डॉ. राम मनोहर लोहिया कन्या इंटर कॉलेज के अभिषेक चौहान द्वितीय तथा अंश जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे।
गोला फेंक जूनियर बालक वर्ग में डॉ. राम मनोहर लोहिया कन्या इंटर कॉलेज के देव कुमार प्रथम, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कटाई भरपुरवा के लकमुद्दीन द्वितीय तथा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के तौफीक आलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गोला फेंक सीनियर बालिका वर्ग में छितौनी इंटर कॉलेज की अनुराधा प्रथम, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की रेनू द्वितीय तथा बिशप इंटर कॉलेज की रुखसार तृतीय रहीं।
गोला फेंक जूनियर बालिका वर्ग में बिशप विद्यालय की जया प्रथम, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, भुजवली की करीमा द्वितीय तथा छितौनी इंटर कॉलेज की पुष्पा तृतीय स्थान पर रहीं।
इसके अतिरिक्त लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक और चक्का फेंक की प्रतियोगिताएं समाचार लिखे जाने तक जारी थीं।
जनपदीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे चयनित खिलाड़ी
प्रतियोगिता के संयोजक एवं प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागियों को आगामी जनपदीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
तहसील प्रभारी एवं छितौनी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक स्पर्धा के दो चयनित प्रतिभागी 8 अक्टूबर से लोकमान्य इंटर कॉलेज, सेवरही में आयोजित होने वाली जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में तहसील खड्डा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर क्रीड़ा शिक्षक अभय यादव, व्यास यादव और मुकेश पाठक ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में सतीश मिश्रा, प्रदीप शेरावत, राहुल कुमार, राम स्वरूप पांडेय, अभिषेक पाण्डेय, हर गोविंद सिंह, निर्भय मिश्रा, आशीष सिंह, मनीष राय, पल्लवी मिश्रा, दिव्या सिंह और आनंद गुप्ता सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं क्रीड़ा शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पाण्डेय ने किया।

