HomeAgraTajmahal: आगरा गए और मेहताब बाग नहीं देखा तो समझिए अधूरी रह...

Tajmahal: आगरा गए और मेहताब बाग नहीं देखा तो समझिए अधूरी रह गई यात्रा,क्या आप झरने में दिखा है ताजमहल का अक्स? 

Tajmahal: आगरा गए और मेहताब बाग नहीं देखा तो समझिए अधूरी रह गई यात्रा,क्या आप झरने में दिखा है ताजमहल का अक्स?

Tajmahal: उत्तर प्रदेश का आगरा शहर ताजमहल के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है

लेकिन आगरा में ताजमहल (Tajmahal) के अलावा भी कुछ ऐसी जगहें हैं जो घूमने लायक जगह है।

इनमें से एक है मेहताब बाग जो चुनिंदा मुगल उद्यानों में से एक है।

मेहताब बाग ताजमहल के उत्तर की दिशा में स्थित है। मेहताब बाग के प्रवेश द्वार पर एक फव्वारा लगा है

जिसमें ताजमहल का प्रतिबिंब यानी उसकी छाया बनती है। फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए

मेहताब बाग पसंदीदा जगह है जहां अक्सर लोग शाम के वक्त फोटोग्राफी करने आते हैं।

मेहताब बाग में चार बलुआ पत्थर के टॉवर हैं। माना जाता है कि शाहजहाँ ने विशेष रूप से ताजमहल(Tajmahal) की

सुंदरता को निहारने के लिए इस उद्यान को बनवाया था। चांदनी रात में झरने के पाने में

ताजमहल की खूबसूरती देखते ही बनती थी। मेहताभ बाग में आज भी बेहतरीन बागबानी होती है

जिसमें फलों के फूलों के अलावा औषधीय जड़ी-बूटियों के पेड़ हैं जो पार्क की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं।

मेहताब बाग की वास्तुकला

मेहताब बाग वास्तुकला की विशिष्ट मुगल शैली को दर्शाता है, जिसमें चार उद्यान लेआउट,

आकार में चौकोर और प्रत्येक तरफ 300 मीटर की दूरी पर है। उद्यान परिसर का निर्माण लाल बलुआ पत्थर,

ईंट और चूने के प्लास्टर से किया गया है। बगीचे के दो प्रमुख तत्वों में बगीचे के अंदर लाल बलुआ पत्थर से बना

अष्टकोणीय गुंबददार टावर और दक्षिणी तरफ स्थित बड़ा अष्टकोणीय तालाब शामिल है।

तालाब की सुंदरता का केंद्र ऐसा है जहां उसमें ताजमहल का प्रतिबिंब दिखाई देता है।

बगीचे के उत्तर में एक सीढ़ीदार झरना है जो इस तालाब की सुंदरता को चार चांद लगाता है।

बगीचे के चारों कोनों पर एक-एक मीनार है। इन चारों में से आज केवल एक ही मीनार खड़ी है,

जो दक्षिण-पूर्व की ओर मौजूद है। पूर्व में एक बड़ी पानी की टंकी है जिससे बगीचे के चारों तरफ पानी पहुंचाया जाता है।

मेहताब बाग का ऐतिहासिक महत्व

मुगल सम्राट बाबर द्वारा 1530 में ये बाग बनाया गया। बाद में शाहजहाँ ने इसे ताजमहल को निहारने के लिए

सही जगह के तौर पर इस जगह की पहचान की। इसके बाद इसे फारसी शैली में “चांदनी आनंद उद्यान” में परिवर्तित कर

दिया गया जिसमें प्लास्टर वाले मंडपों के साथ ऊंचे पैदल मार्ग, सजावटी फव्वारे और सुंदर पूल थे।

कैसे पहुंचें मेहताब बाग

मेहताब बाग ताजमहल(Tajmahal) परिसर से करीब 7-8 किलोमीटर की दूरी पर है

जहां रिक्शा ये ई-रिक्शा के माध्यम से पहुंचा जा सकता है। पार्क तक पहुंचने के लिए आप ऑटो-रिक्शा भी ले सकते हैं।

बसों के माध्यम से भी यहां पहुंचा जा सकता है। वैकल्पिक तौर पर आप टैक्सी या कैब भी बुक कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -