HomeLucknowAkhilesh took another taunt about cheetahs, सबको इंतजार था दहाड़ का… ये...

Akhilesh took another taunt about cheetahs, सबको इंतजार था दहाड़ का… ये तो निकला बिल्ली मौसी के परिवार का’

Akhilesh took another taunt about cheetahs, सबको इंतजार था दहाड़ का… ये तो निकला बिल्ली मौसी के परिवार का’

Akhilesh took another taunt about cheetahs: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिन पर

आज नामीबिया  से 8 चीते लाए गए. इन्हें मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क  में सुबह पीएम मोदी ने ही छोड़ा.

कहा गया कि 70 साल बाद देश में चीतों का आगमन हुआ है.

ऐसे में यह तो लगभग असंभव है कि पीएम मोदी कोई काम करें और सवाल न उठें.

अखिलेश यादव ने कसा तंज

इसे लेकर राजनीति भी होने लगी है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने

चीतों का एक वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा है. वीडियो में दिख रहा है कि चीते पिंजरे में बंद है

और उसकी आवाज सुनने को मिल रही है. ये आवाज बहुत हद तक बिल्ली से मिलती है.

इसी को लेकर अखिलेश ने इस चीते के जरिए बीजेपी  पर तंज कसा और कहा कि

‘सबको इंतज़ार था दहाड़ का… पर ये तो निकला बिल्ली मौसी के परिवार का.’

सुबह से ही तंज कस रहे हैं सपा प्रमुख

गौरतलब है कि जहां एक ओर कई नेताओं ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर बधाई दी

तो वहीं अखिलेश सुबह से चीतों के कदम की आलोचना करने में लगे हुए हैं.

इससे पहले भी जब अखिलेश यादव ने एक कार्टून के जरिए लंपी वायरस से परेशान गायों की तुलना चीतों से करते हुए

पीएम मोदी पर निशाना साधा था. उन्होंने एक कार्टून को शेयर किया,

जिसमें लिखा था अगले जन्म मोह गैया ना कीजो, मोहे चीता कीजो.

लंपी से परेशान गायों की चीतों से की तुलना

अखिलेश यादव ने इस कार्टून के जरिए देशभर में लंपी वायरस की वजह से गोवंश की हो रही मौत को लेकर

सवाल उठाए. दरअसल यूपी समेत देख के कई राज्यों में इस समय लंपी वायरस का कहर देखने को मिल रहा है.

इसकी वजह से अब तक हजारों गायों की मौत हो चुकी हैं. जिसकी वजह से किसानों में काफी डर देखने को मिल रहा है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -