HomeCrimeCar Accident :कार खरीदकर घर लौट रहे स्‍वर्ण व्‍यवसायी की पेड़ से...

Car Accident :कार खरीदकर घर लौट रहे स्‍वर्ण व्‍यवसायी की पेड़ से टकराकर हुई दर्दनाक मौत

Car Accident :कार खरीदकर घर लौट रहे स्‍वर्ण व्‍यवसायी की पेड़ से टकराकर हुई दर्दनाक मौत

Car Accidents: देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र के करुअना के पास शुक्रवार रात एक कार अचानक बेकाबू होकर

पेड़ से टकरा गई। घटना में एक स्वर्ण व्यवसाई की मौत हो गई, वहीं कार सवार अन्य तीन लोग घायल हुए हैं।

सभी लोग गोरखपुर के बड़हलगंज से पुरानी कार खरीदकर करूअना आ रहे थे।

करुअना गांव के रहने वाले अशोक वर्मा के बेटे कृष्णा वर्मा (25) कार खरीदने के लिए

शुक्रवार को गोरखपुर के बड़हलगंज गए थे। वहां से एक पुरानी स्विफ्ट डिजायर कार खरीद कर

देर रात वापस करुअना आ रहे थे। इनके साथ में गांव के ही विकास सिंह (28) पुत्र मैनेजर सिंह और

रिश्तेदार शुभम वर्मा (22) पुत्र कमलेश वर्मा निवासी पनिका देवरिया और

छोटू वर्मा (20) पुत्र गिरिजाशंकर वर्मा निवासी प्रयागराज भी थे।

वापस लौटते समय करुअना चौराहे से 400 मीटर उत्तर तरफ बरहज-देवरिया मार्ग पर

सिवरी गांव के पास एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई।

इस हादसे में कृष्णा वर्मा की मौत हो गई जबकि विकास सिंह, शुभम वर्मा और छोटू वर्मा घायल हो गए।

सभी को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में देवरिया पहुंचाया गया जहां से शुभम वर्मा और

छोटू वर्मा की स्थिति गंभीर देख बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

ट्रैक्टर से खींचकर निकाली गई कार

हादसे की जानकारी होते ही अगल बगल के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

काफी मशक्कत के बाद पेड़ में फंसी कार को ट्रैक्टर से खींचकर निकाला गया।

क्षेत्राधिकारी बरहज की देखरेख में लोगों की सहायता से जनरेटर मंगा कर गैस कटर

की मदद से कार को काटकर उसमें फंसे 2 लोगों को निकाला गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -