HomeCrimetragic accident: खेत में लुकाछिपी खेल रहीं दो बच्चियों की कंबाइन मशीन...

tragic accident: खेत में लुकाछिपी खेल रहीं दो बच्चियों की कंबाइन मशीन से कट कर हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

tragic accident: खेत में लुकाछिपी खेल रहीं दो बच्चियों की कंबाइन मशीन से कट कर हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

tragic accident: देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया।

खेत में लुकाछिपी खेल रहीं दो बच्चियों की कंबाइन मशीन से कट कर मौत हो गई।

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। यह देख मौके पर

दो थानों की फोर्स लगा दी गई। पुलिस ने कंबाइन मशीन कब्जे में ले ली है।

बरियारपुर थाना क्षेत्र के गौर कोठी गांव के गोसाई टोला में गुरुवार की दोपहर एक कंबाइन मशीन धान की कटाई

करने के लिए आई थी। गांव के पूरब तरफ कई लोगों के खेतों में धान काटना था।

गांव के अंगद गिरी की पत्नी निधि भी अपनी 6 साल की बेटी जिया को साथ लेकर खेत की तरफ जा रही थी।

इसी बीच पड़ोस के चित्रसेन गिरी के घर आई उनकी साली की बेटी करिश्मा (5) पुत्री संदीप गिरी निवासी रामाभार,

थाना कसया, कुशीनगर भी उनके साथ चली आई। कंबाइन दूसरे के खेत में धान की कटाई कर रही थी।

इसी बीच गांव के कुछ लोग समूह के कार्य के लिए निधि को बुलाने चले आए।

दोनों बच्चियों को खेत में छोड़कर वह चली गई। मां के जाने के बाद जिया व करिश्मा धान के खेत में

लुकाछिपी खेलने लगीं। इसी बीच कंबाइन मशीन अंगद के खेत में पहुंची।

धान की कटाई करते वक्त दोनों बच्चियां मशीन की चपेट में आ गईं और कटकर उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद कंबाइन चालक साथियों समेत फरार हो गया। हादसे की

जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और हंगामा करने लगे।

सूचना पर पहुंचे सलेमपुर के क्षेत्राधिकारी देवानंद ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत कराया।

आक्रोश को देखते हुए बरियारपुर के अलावा खुखुन्दू थाने की पुलिस भी बुला ली गई।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार कंबाइन की तेज

आवाज और धान की बढ़ी हुई फसल के बीच छोटी बच्चियों को चालक देख नहीं पाया,

जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कंबाइन तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक

गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति की है। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -