HomeStateElectricity: उत्तर प्रदेश के इन गांवों में शहरों की तरह ही मिलेगी...

Electricity: उत्तर प्रदेश के इन गांवों में शहरों की तरह ही मिलेगी 24 घंटे बिजली?

Electricity: उत्तर प्रदेश के इन गांवों में शहरों की तरह ही मिलेगी 24 घंटे बिजली?

Electricity: शहरों की तरह अब प्रदेश के कई गांवों में 24 घंटे बिजली दी जाएगी।

इन गांवों में अभी तक केवल 18 घंटे ही बिजली दी जाती थी। दरअसल नए परिसीमन में कई वार्डों का दायरा बढ़ा है,

जिसमें कई गांव भी नगर पालिका और नगर परिषद में शामिल किए गए हैं।

नियमानुसार इन गांवों को नगर निगम सीमा में होने के कारण 24 घंटे बिजली(Electricity) मिलनी चाहिए,

लेकिन अभी भी यहां गांव के हिसाब से 18 घंटे ही बिजली मिल रही है।

नगर निगम सीमा विस्तार के बाद जो गांव शहरी क्षेत्र में शामिल हो गए

और उन्हें फीडर अलग कराकर, नई लाइनें बनाकर, बिजली आपूर्ति नेटवर्क मजबूत करने पर होने वाले खर्च का

आंकलन कर प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जा रहा है। प्रस्ताव पर जल्द कार्य होगा

और महानगर के गांवों को 18 के बजाए 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी।

एल ब्लाक शास्त्रत्त्ीनगर-हापुड़ रोड बिजलीघर से जुड़ा कुछ क्षेत्र ऐसा है,

जो शहर और ग्रामीण क्षेत्र के बीच फंसा हुआ है। इस को कम्प्यूटर जगत समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

अधीक्षण अभियंता राजेंद्र बहादुर का कहना है कि नगर निगम सीमा का विस्तार होने के बाद

कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां शहरी क्षेत्र होने के बावूजद 18 घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है।

ऐसे क्षेत्र चिहिन्त कर प्रस्ताव तैयार कर भेज रहे हैं, ताकि निगम

सीमा में आए गांवों को भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा का कहना है कि मेरठ नगर निगम सीमा विस्तार के बाद

कई क्षेत्र इसमें शामिल हुए लेकिन कई ऐसे इलाके हैं जहां अभी भी बिजली आपूर्ति गांव के हिसाब के हो रही है।

अब शहरी क्षेत्र के इलाकों को गांव नहीं बल्कि शहर क्षेत्र के मुताबिक बिजली मिलेगी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -