HomeUttar PradeshFarmers:गन्ने की खेती से यूपी का किसान कैसे बदल सकता है अपनी...

Farmers:गन्ने की खेती से यूपी का किसान कैसे बदल सकता है अपनी तकदीर, पढ़ें पूरी खबरें.. 

Farmers:गन्ने की खेती से यूपी का किसान कैसे बदल सकता है अपनी तकदीर, पढ़ें पूरी खबरें..

Farmers: गन्ने की आधुनिक खेती कर युवा किसान अपनी तकदीर बदलने के साथ ही क्षेत्र व प्रदेश की तस्वीर

बदल सकता है। अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास संजय आर. भूसरेड्डी ने शनिवार को

प्रगतिशील युवा गन्ना किसान संवाद कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण बातें बताईं।

उन्होंने कहा कि गन्ना विकास विभाग किसानों (Farmers) की आय बढ़ाने के लिए

विभागीय योजनाओं और गतिविधियों के माध्यम से निरन्तर प्रयास कर रहा है।

वर्तमान में युवा वर्ग खेती से विमुख होकर छोटे-मोटे रोजगार के लिए शहर की ओर पलायन कर रहे हैं,

क्योंकि युवा वर्ग कृषि कार्य को सम्मानजनक महसूस नहीं करता है।

इसलिए गन्ना विकास विभाग द्वारा युवाओं को सम्मानजनक रूप से गन्ना खेती से जोड़ने के लिए पहल की गई है।

उन्होंने कहा कि युवा गन्ना किसानों द्वारा गन्ने की खेती को आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से करते हुए

जिले, परिक्षेत्र व राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया जा रहा है।

इससे गन्ने की खेती में नवोन्मेषी तकनीकों के प्रयोग को बढ़ावा मिल रहा है।

अच्छे उत्पादन के फलस्वरूप युवा गन्ना किसानों की आय बढ़ने से उनका पूरा परिवार

आर्थिक व सामाजिक रूप से उन्नति कर गरिमामय जीवनयापन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि युवा किसानों को गन्ने की खेती के लिए प्रोत्साहित करने की खातिर

राज्य गन्ना प्रतियोगिता व उत्कृष्ट कार्य योजना के अंतर्गत युवा गन्ना किसान नाम से एक नया संवर्ग बना दिया गया है।

जिससे प्रगतिशील युवा गन्ना किसानों को राज्य स्तर पर पहचान मिल सके।

अपर मुख्य सचिव ने इस दौरान वर्चुअली युवा किसानों से संवाद भी किया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -