HomeCrimethe girl:आखिर क्या थी वजह, जो बलात्कार पीड़िता ने थाने में ही...

the girl:आखिर क्या थी वजह, जो बलात्कार पीड़िता ने थाने में ही पुलिस के सामने खा लिया जहर?

the girl:आखिर क्या थी वजह, जो बलात्कार पीड़िता ने थाने में ही पुलिस के सामने खा लिया जहर?

the girl:यूपी औरैया कोतवाली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बयान देने आई बलात्कार पीड़िता ने कोतवाली में

जहर खा लिया. जिसके बाद लड़की (the girl) की हालत को बिगड़ता देख कोतवाली पुलिस के हाथ-पैर फूल गए.

आनन-फानन में पुलिस की जीप से लड़की(the girl) को सीएचसी में भर्ती कराया गया. वहीं, उसकी हालत बिगड़ती

देख डॉक्टरों ने पीड़िता को सैफई रैफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी भी अस्पताल पहुंचीं.

उन्होंने बलात्कार पीड़िता से मुलाकात की. आइए बताते हैं पूरा मामला.

पीड़िता की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा

आपको बता दें कि मामला औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र का है. जहां 11 अगस्त की एक लड़की ने बिधूना कोतवाली में

एक युवक के खिलाफ बलात्कार और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने लड़की की तहरीर पर मामला दर्ज

किया. वहीं, पुलिस ने जब मामले की विवेचना शुरू की तो लड़की को 164 के सीआरपीसी के नोटिस दिए गए थे.

जिसके आधार पर आज पीड़िता बयान देने थाने गई थी. इससे पहले पीड़ित

लड़की का 161 का बयान भी वीडियोग्राफी के जरिए रिकॉर्ड किया गया.

मामले में एसपी ने दी जानकारी

इस मामले में एसपी चारु निगम ने बताया कि बिधूना कोतवाली में एक लड़की ने एक अभियुक्त के खिलाफ

मुकदमा दर्ज कराया था. लड़की(the girl) जिले से बाहर नौकरी करती है.

नौकरी के दौरान पीड़ित लड़की (the girl) की एक युवक से मुलाकात हुई. दोनों की बीच बातचीत शुरू हो गई.

जिसके बाद आरोपी ने फायदा उठाया और घटना को अंजाम दिया. मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की तो मामले

में खुलासा हुआ और लड़की का बयान भी नोट किया गया. जिसमें 376, 323, 506 की धाराएं लगाई गई थी.

पीड़िता के पिता ने दी जानकारी

इस मामले में पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने उनकी बच्ची को बुलाया था.

मैं भी साथ गया था, लेकिन जब दोनों कोतवाली पहुंचे तो कहा गया कि दारोगा जी 3 बजे मिलेंगे.

जिसके बाद वह थाने से वापस चला गया. वहीं, बेटी थाने में ही रुक गई.

थोड़ी देर बाद कोतवाली से फोन आया कि आपकी बेटी ने कुछ खा लिया है.

इससे उसकी तबियत बिगड़ गई है, जिसके बाद हम अस्पताल गए. मुझे घटना की जानकारी नहीं है.

आखिर क्यों पीड़िता ने खाया जहर?

इस मामले में पुलिस कुछ भी जबाब नहीं दे रही है. सवाल ये है कि आखिर क्या वजह बनी,

जिससे लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की. बहरहाल, लड़की की हालत नाजुक बनी हुई.

इसी कारण उसे सैफई रेफर कर दिया गया है. जहां वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -