Getting likes on the internet is gritty, मुरादाबाद की सिपाही से पहले कई पर हुई कारवाई, देखें VIDEOS
सोशल मीडिया का बुखार इन दिनों हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है और रील बनाने का चस्का की तो पूछिए ही नहीं।
कमेंट और लाइक के चक्कर में अक्सर लोग ऐसी गलती कर देते हैं जो उन पर ही भारी पड़ जाती है।
ताजा मामला मुरादाबाद का है। यहां की एक महिला सिपाही ने वर्दी में अपना वीडियो बनाया और पोस्ट कर दिया,
जिसका खामियाजा उसे सस्पेंशन के रूप में भुगतना पड़ा। पहले भी
यूपी पुलिस के ऐसे कई मामले आ चुके हैं। आइये करते हैं पड़ताल….
Getting likes on the internet is gritty
मुरादाबाद का ताजा मामला
मुरादाबाद के एंटी रोमियो स्क्वाड में शामिल महिला सिपाही मोहिनी ने वर्दी में फिल्मी गाने पर खूब डांस किया
और उसकी वीडियो भी बनाया। इतना ही नहीं उस वीडियो को सोशन मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर वाहवाही पाने के
चक्कर में अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो एसएसपी हेमंत कुटियाल ने जांच के आदेश दिए थे।
सीओ की जांच के बाद गुरुवार को महिला सिपाही को निलंबित कर दिया गया।
Up police reel pic.twitter.com/C2rVF3ukng
Also Read This:researcher:बीएचयू ने खोजा साइनो बैक्टीरिया का पहला जीनस, भारत-अमेरिका के सहयोग से चल रहा कार्यक्रम— Ritesh Dwivedi (@RiteshDwivedi2) September 8, 2022
तू मेरा हीरो है… के चक्कर में तीन सिपाही निलंबित
हरदोई जिले की शाहाबाद कोतवाली के महिला हेल्प डेस्क पर तैनात सिपाही वसुधा मिश्रा ने अपने साथी सिपाही योगेश
और धर्मेश के साथ कोतवाली गेट पर टिक टाक वीडियो बनाया था।
इसके बाद सिपाही वसुधा मिश्रा ने महिला हेल्प डेस्क पर बैठकर भी वीडियो बनाया था।
दोनों ही वीडियो खूब वायरल हो रहे थे। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए
एसपी राजेश द्विवेदी ने महिला समेत तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया।
रील बनाते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित..@Uppolice @lkopolice #Hardoi pic.twitter.com/se2GG67cU1
Also Read This:Solution day: DM व SP ने थाना को0 पडरौना पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर सुनी जनता की फरियाद— Anurag Gupta (@anuragupta06) July 1, 2022
पुलिस वर्दी में मंगेतर जोड़े ने पोस्ट किया वीडियो
एटा के राजा का रामपुर थाने में तैनात दो मंगेतर पुलिसकर्मियों अनु और संदीप राजा काा वीडियो तीन वर्ष
पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस कांस्टेबल महिला और उसका मंगेतर वीडियो में गाना गाते दिख रहे थे।
मामला जब अधिकारियों के संज्ञान में आया तो दोनों सिपाहियों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए।
अधिकारियों का कहना था कि वर्दी में यह वीडियो नहीं होना चाहिए,
क्योंकि इससे अन्य पुलिसकर्मियों के लिए अच्छा मैसेज नहीं जाएगा।
महिला सिपाही ने रिवाल्वर लेकर बनाया वीडियो
आगरा के थाना एमएम गेट में तैनात प्रशिक्षु महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा का वीडियो पिछले वर्ष सोशल मीडिया पर
वायरल हो गया था। उन्होंने अपनी कमर में रिवाल्वर भी लगाई था और उसे निकालकर एक्शन में जमकर डायलॉग
बोले थे। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो जांच के बाद महिला
सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। बाद में उन्होंने इस्तीफा ही दे दिया।
वर्दी में डांस करते वीडियो पर दो सिपाही लाइन हाजिर
गोरखपुर से भी इसी प्रकार का मामला दो साल पहले आया था। गोला थाना पर तैनात सिपाही विवेक कुमार
और प्रदीप कुमार का डांस करते हुए टिकटॉक पर वीडियो वायरल हो गया।
बा-वर्दी में वीडियो बनाकर जब उन्होंने इस शौक को पूरा करने की कोशिश की तो फंस गए। सेलिब्रेटी बनने के लिए
उन्होंने वर्दी और डंडा लेकर ठुमके लगाए और उसका वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिया।
इस एसएसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। डांस करना और उसे पोस्ट करना कोई गुनाह नहीं है
मगर अफसर इस बात पर खफा हुए कि उन्होंने बावर्दी यह हिमाकत क्यों की।

