HomeUttar Pradeshइस काम के लिए जमीन ली तो योगी government स्‍टांप शुल्‍क में...

इस काम के लिए जमीन ली तो योगी government स्‍टांप शुल्‍क में देगी 100% छूट, दस साल तक ये बड़ी रियायत भी

इस काम के लिए जमीन ली तो योगी government स्‍टांप शुल्‍क में देगी 100% छूट, दस साल तक ये बड़ी रियायत भी

government: उत्तर प्रदेश में मुर्गी पालन इकाई लगाने पर योगी आदित्‍यनाथ सरकार जमीन पर

स्टांप शुल्क में 100 प्रतिशत छूट देगी। इसके अलावा बिजली बिल में 10 साल तक

विद्युत कर में सौ प्रतिशत छूट दी जाएगी। इसके अलावा पांच साल तक सात प्रतिशत ब्याज की प्रतिपूर्ति भी होगी।

ये प्रावधान नई कुक्कुट नीति में किए गए हैं। योगी सरकार ने पशुधन विभाग की

उत्तर प्रदेश कुक्कुट विकास नीति 2022 को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूर करा लिया है।

इस नीति के अमल से 5 वर्ष में 1500 करोड़ का निवेश होगा। इससे सवा लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

पांच सालों में रोजाना 1.90 करोड़ अंडा उत्पादन क्षमता वाले कामर्शियल लेयर की स्थापना होगी।

हर साल 1.72 करोड़ ब्रायलर चूजों के उत्पादन के लिए पेरेंट फार्म की स्थापना होगी।

निवेशकों को यह मिलेंगे लाभ

परियोजनाओं को वित्त पोषण 30 प्रतिशत मार्जिन मनी तथा 70 प्रतिशत ऋण के अनुपात में होगी।

योजना के तहत लाभार्थी यदि उक्त से कम ऋण प्राप्त करता है तो प्रति इकाई वास्तविक लिए

गए ऋण पर लाभार्थी को प्रति वर्ष 7 प्रतिशत अथवा बैंक द्वारा तय दर पर

वास्तवित ब्याज की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इससे सरकार पर 259 करोड़ रुपये का व्यय भार आएगा।

योजना का स्वरूप तय

योजना के तहत 10 हजार, 30 हजार, एवं 60 हजार पक्षी क्षमता की कामर्शियल लेयर स्थापित होगी।

इनकी लागत क्रमश 99 लाख, 2.56 करोड़ तथा 4.91 करोड़ है।

एक इकाई में 10 हजार ब्रायलर पेरेंट ब्रायलर पक्षी रखे जाएंगे।

चार हेलीपोर्ट पीपीपी मोड पर संचालित होंगे

प्रदेश में पर्यटन विकास के मद्देनजर राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया है।

प्रदेश के आगरा, मथुरा, लखनऊ और कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर) में हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन किया

जाएगा। इस सेवा के संचालन के लिए हेलीपोर्ट को पीपीपी मोड पर

निजी निवेशकों के माध्यम से विकसित एवं संचालित कराया जाएगा।

लोहिया संस्थान की लैब बीएसएल-3 होगी

डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में

स्थित बीएसएल-2 लैब को उच्चीकृत किया जाएगा। इसे बीएसएल-3 लैब के रूप में विकसित किए

जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए मंजूरी मिल गई है।

इससे अब लोहिया चिकित्सा संस्थान में होने वाली जांचों का दायरा बढ़ सकेगा।

अमानगढ़ टाइगर रिजर्व बनेगा

बिजनौर का अमानगढ़ जंगल अब टाइगर रिजर्व होगा। इसे जिम कार्बेट के यूपी की सीमा में आने वाले क्षेत्र में विकसित

किया जाएगा। यहां बाघ संरक्षण फाउंडेशन का गठन किया जाएगा।

पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -