HomeUttar Pradeshcandidates: डिंपल यादव के खिलाफ रघुराज को बीजेपी ने क्यों बनाया प्रत्याशी,...

candidates: डिंपल यादव के खिलाफ रघुराज को बीजेपी ने क्यों बनाया प्रत्याशी, क्या हैं कारण… 

candidates: डिंपल यादव के खिलाफ रघुराज को बीजेपी ने क्यों बनाया प्रत्याशी, क्या हैं कारण…

candidates: उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मैनपुरी,

खतौली और रामपुर से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी।

भारतीय जनता पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव के सामने सपा

से सांसद रह चुके और शिवपाल सिंह यादव के करीबी माने जाने वाले रघुराज शाक्य को प्रत्याशी बनाया है।

दो बार सांसद और एक बार विधायक रघुराज शाक्य पिछड़ा वर्ग में अच्छी पैठ रखते हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि मुलायम सिंह की विरासत डिंपल के नाम होगी या भाजपा मैनपुरी में सेंध लगा पाएगी।

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।

इटावा निवासी पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी(candidates) बनाया गया है।

कभी सपा में रहे रघुराज सिंह शाक्य और शिवपाल के करीबी सपा की डिंपल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

1 दिन पूर्व ही सपा की डिंपल ने मैनपुरी कलेक्ट्रेट पर अपना नामांकन पत्र

दाखिल कर दिया है अब भाजपा प्रत्याशी (candidates) भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

सपा के टिकट पर विधायक बने थे रघुराज सिंह शाक्य

इटावा निवासी रघुराज सिंह शाक्य सपा में रहते हुए 1999 और वर्ष 2004 में इटावा से सांसद रह चुके हैं।

वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भी सपा की टिकट पर इटावा सदर सीट से उन्होंने जीत हासिल की।

मैनपुरी में रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाए जाने के पहले से ही बड़े कयास लगाए जा रहे थे,

हुआ भी यही, भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया बना दिया।

मैनपुरी में डिंपल के सामने रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाए जाने पर राजनैतिक समीकरण लगाए जाने शुरू हो गए हैं।

रोचक होगा मैनपुरी का चुनाव

लोग मान रहे हैं कि रघुराज सिंह शाक्य भी राजनीति के मजे हुए खिलाड़ी हैं।

क्योंकि शिवपाल की सपा से पारिवारिक तल्खी और शिवपाल से रघुराज की

नजदीकियां चुनाव में फायदा पहुंचा सकती हैं। माना जा रहा है कि अब चुनाव रोचक होगा।

भाजपा हर हाल में सपा का मिथक तोड़ने के लिए मैनपुरी लोकसभा सीट जीतने पर पूरा जोर लगाएगी।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -